फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   20 thousand rupees cheated on the pretext of payment by ordering food

खाने का ऑर्डर देकर भुगतान के बहाने ठगे 20 हजार रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
20 thousand rupees cheated on the pretext of payment by ordering food
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। साइबर ठगों ने होटल के मालिक से खाना पैक करा पेमेंट करने के बहाने उसके खाते से ही 20469 रुपये निकाल लिए। होटल मालिक ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में

मंगल कॉलोनी पार्ट टू निवासी अजमेर सिंह ने बताया कि वह होटल चलाता है। 16 जून की रात शाम छह बजे उसके पास एक मोबाइल से कॉल आई। उसने अपना नाम अमन बताया और कहा कि वह सैनिक है। उसे 15 थाली खाना चाहिए। कहा कि यह खाना पैक कर दो उनकी गाड़ी आकर वह खाना लेकर जाएगी। उसने खाना तैयार करके उस व्यक्ति को कॉल किया तो उसने कहा कि उसके पास नकदी नहीं है। वह ऑनलाइन पेमेंट करेगा। इसके बाद उसने अपने कथित अधिकारी से बात कराई और अपने आर्मी के डेबिट कार्ड की फोटो भेजी और कहा कि तुम भी अपने डेबिट कार्ड की फोटो दोनों तरफ से भेजो। इसके बाद उसके मोबाइल पर ओटीपी आया तो उसने वह ओटीपी पूछा, सैनिक होने के कारण विश्वास कर उसने उसे ओटीपी बता दिया। इसके बाद उसके खाते से चार बार में 20469 रुपये कट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed