फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   2 lakh froud on the name of job

नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर का पीए बता नौकरी देने के नाम पर दो लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
2 lakh froud on the name of job
नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर का पीए बताकर एक व्यक्ति ने 4 लोगों से सफाई कर्मी लगवाने व ठेकेदार बनवाने के नाम पर करीब 1.92 लाख रुपए ठग लिए। सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित महेंद्र ने शिकायत पहले नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर गगनदीप को दी थी इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। महेंद्र ने बताया कि वह छोटी मार्केट वाल्मीकि बस्ती मॉडल टाउन में रहता है। उसकी मुलाकात सेक्टर-16 निवासी करण अनेजा से हुई तो उसने कहा कि वह उसे नगर निगम में सफाई कर्मचारी लगवा देगा। इसके लिए 15 हजार रुपए ले लिए। अन्य लोगों से भी सफाई कर्मी लगवाने के नाम पर 10 हजार से 15 हजार तक ले लिये।
विज्ञापन

फर्जी स्टांप बनवाया
महेंद्र ने बताया कि उसके साथ उसका दोस्त परविंदर सिंह संधू जो कि गगसीना का रहने वाला है, उसके साथ भी आरोपी ने धोखाधड़ी की। उसने बताया कि आरोपी ने खुद को नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर का पीए बताया और कहा कि वह उसे स्ट्रीट लाइट का ठेकेदार बनवा देगा, इस काम के लिए 1 लाख 52 हजार रुपए ले लिए और कहा कि कुछ रुपए ज्वाइंट कमिश्नर को भी देने हैं। इसके बाद उसने परमिंदर के नाम पर फर्जी स्टांप बनवाकर उसका गलत प्रयोग किया।
विज्ञापन

महेंद्र नाम के एक व्यक्ति ने नगर निगम में सफाई कर्मचारी लगवाने व स्ट्रीट लाइट का ठेकेदार बनवाने के नाम पर एक आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विजय कुमार, सिविल लाइन थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed