फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   2.5 lakh rupees destroyed in fire

एटीएम मशीन में जले ढाई लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
2.5 lakh rupees destroyed in fire
गांव ब्रास में टाटा इंडीकैश बैंक की जिस एटीएम मशीन को लुटेरों ने गैस कटर से काटकर चोरी का प्रयास किया था उसमें रखे सभी 2.55 लाख रुपये जले मिले हैं। शनिवार रात गैस कटर से एटीएम काटते समय आग लग गई थी और यह आग कैश बाक्स के अंदर तक पहुंची थी। हालांकि बैंक ने करीब सात लाख रुपये का नुकसान बताया है। सोमवार को बैंक अधिकारियों द्वारा मशीन को खोल कर देखा गया। फील्ड आफिसर (एटीएम) कुलदीप ने बताया कि दिल्ली से पहुंची टीम ने मशीन की सेफ को ब्रेक ओपन किया। जिसमें नकदी गैस कटर की आग से जली मिली। उन्होंने बताया कि चोरों ने कंपनी को करीब साढ़े सात लाख का नुकसान पहुंचाया है। जिसमेें पांच लाख की एटीएम मशीन और 2.55 लाख नगदी शामिल है। उन्होंने बताया कि घटना की शिकायत पुलिस को दी दी गई है।
विज्ञापन

निसिंग थाना प्रभारी ऋषिपाल का कहना है कि अभी तक उन्हें बैंक के किसी अधिकारी ने घटना से संबंधित लिखित शिकायत नहीं दी है। फिर भी पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी है। डीएसपी गजेंद्र सिंह का कहना है कि एटीएम लुटेरों को पकड़ने के लिए जल्द टीमें गठित की जाएगी। स्थानीय पुलिस द्वारा भी जांच जारी रहेगी। शनिवार रात करीब ढाई बजे ब्रास स्थित टाटा इंडीकैश बैंक की एटीएम मशीन को अज्ञात नकाबपोश लुटेरों द्वारा लूटने का प्रयास किया गया था लेकिन पड़ोस के लोगों द्वारा जाग जाने की वजह से वह सामान मौके पर छोड़कर फरार हो गए थे। लेकिन गैस की वजह से मशीन में आग लग गई थी। जिसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed