फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   2.3 lakh froud on name of land purchase

भारत में जमीन खरीदने के नाम पर ठगे 2.39 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 02:40 AM IST
विज्ञापन
2.3 lakh froud on name of land purchase
भारत में जमीन खरीदने के नाम पर फेसबुक के जरिए विदेशी महिला ने एक युवक से 2 लाख 39 हजार रुपये ठग लिए। इसमें एक और महिला भी शामिल है। सेक्टर-9 वासी राजेश कुमार ने बताया कि फेसबुक पर एक युवती ने खुद का नाम सोरगन शैरली बताते हुए कहा कि वह विदेश में डॉक्टर है और दस हजार यूरो कमाती है। वह भारत में जमीन खरीदना चाहती है। उसने 11 दिसंबर को भारत आने के लिए टिकट भी व्हाट्सअप के माध्यम से दिखाया था। इसके बाद दूसरी महिला का फोन आया और खुद का नाम मार्क कामू बताते हुए कहा कि वह मुंबई के कस्टम विभाग से बोल रही है। सरली के पास समान है इसलिए 54 हजार जमा कराने पड़ेंगे। उसने 54 हजार वहां जमा करा दिए। एक बार फिर उसी महिला ने फोन कर कहा कि शैरली भारत आ रही है। उसके पास दो करोड़ का डिमांड ड्राफ्ट है। उनकी यह रकम भारत में लाने के लिए टैक्स के तौर पर एक लाख 85 हजार रुपये जमा कराने होंगे। उसके बताए गए खाते में उसने वह राशि जमा करा दी। इसके बाद अगले दिन फिर फोन कर कहा कि अभी छह लाख 85 हजार रुपये और जमा कराने होंगे। इसके बाद ही धोखाधड़ी का शक हुआ। पुलिस ने दोनों महिलाओं समेत अमित व शौकत हाशिम के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed