फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   बारिश से हजारों क्विंटल गेहूं भीगा, तेज हवा से बिछ गई फसलें

बारिश से हजारों क्विंटल गेहूं भीगा, तेज हवा से बिछ गई फसलें

Thu, 18 Apr 2019 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
बारिश से हजारों क्विंटल गेहूं भीगा, तेज हवा से बिछ गई फसलें
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। बुधवार को आई बारिश व तेज हवा ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। बारिश के कारण जहां करनाल, घरौंडा समेत जिले की सभी मंडियों में हजारों क्विंटल गेहूं भीग गया। अचानक आई बारिश के कारण किसान को अपने अनाज को ढकने का समय नहीं मिला। हालांकि, मंडी में तिरपाल आदि की व्यवस्था नहीं होने से भी परेशानी बढ़ी। साथ ही तेज हवा चलने से फसलें जमीन पर बिछ गई। अनुमान है कि बारिश के कारण किसानों को काफी नुकसान झेलना पड़ेगा। इसके अलावा, बारिश से गेहूं कटाई के सीजन पर भी असर पड़ेगा।

बता दें कि इस बार जिले में 1.72 लाख हेक्टेयर में गेहूं की बिजाई की गई है। मौसम के साथ देने के कारण इस बार गेहूं की फसल अच्छी है। हालांकि, पिछले दो दिनों से मौसम खराब होने के कारण जरूर किसानों के चेहरे पर परेशानी झलक रही है। मंगलवार रात को अचानक आई बारिश से करनाल, घरौंडा, असंध, इंद्री व कस्बों की मंडियों में हजारों क्विंटल खुले में पड़ा गेहूं भीग गया, साथ ही खरीदा गया बोरों में भरा गेहूं भी भीग गया। इसके अलावा, तेज हवा चलने से खड़ी फसल भी जमीन पर लेट गई है। इससे फसल के उत्पादन पर असर पड़ेगा। खास बात ये है कि मंडियों में फसलों को बचाने के लिए प्रशासन की ओर से कोई प्रबंध नहीं किए गए। इससे किसानों में नाराजगी है। किसानों का कहना है कि बारिश ने उनको काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed