फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   बिजली का खंभा तोड़कर पलटा एलपीजी से भरा टैंकर, बचा हादसा

बिजली का खंभा तोड़कर पलटा एलपीजी से भरा टैंकर, बचा हादसा

Fri, 12 Apr 2019 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
बिजली का खंभा तोड़कर पलटा एलपीजी से भरा टैंकर, बचा हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घरौंडा (करनाल)। नेशनल हाइवे स्थित मधुबन अकादमी के पास एक एलपीजी से भरे टैंकर का संतुलन बिगड़ गया। टैंकर पास ही स्थित बिजली के खंभों को तोड़ते हुए अकादमी के करनाल-पानीपत गेट के बीच दीवार से जा टकराया। टैंकर की टक्कर से दीवार टूट गई। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने आसपास के एरिया को खाली करा लिया। साथ ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी को मौके पर बुलाया और सर्विस लाइन पर वाहनों की आवाजाही रोक दी। गनीमत रही कि टैंकर लीक नहीं हुआ, अगर ऐसा तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। बाद में पुलिस ने क्रेन की मदद से उसे हटाया गया। उधर, इस हादसे के बाद से तीन फीडरों की बिजली सप्लाई 7 घंटे से ज्यादा समय तक बंद रही।
टैंकर चालक सतपाल सिंह गुरुवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे लोनी (यूपी) से ऊना (हिमाचल) जा रहा था। टैंकर में एलपीजी गैस भरी हुई थी। मधुबन अकादमी के पास टैंकर का संतुलन बिगड़ गया और वह दीवार से जा टकराया। इससे पहले टैंकर ने बिजली के पोल को तोड़ दिए।
विज्ञापन

एलपीजी टैंकर के पलटने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और क्रेन की सहायता से टैंकर को दीवार से हटवाया। थाना प्रभारी तरसेम सिंह ने सर्विस लेन पर वाहनों की आवाजाही रुकवा दी, साथ ही आसपास के एरिया को खाली करा फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाया गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और क्रेन की मदद से उसे हटाया गया। टेस्टिंग के बाद उसे रवाना किया गया। इस दौरान पुलिस कर्मचारियों की सांसें फूली रही कि कहीं कोई हादसा न हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed