{"_id":"5b6de1d04f1c1b31388b5e00","slug":"191533927888-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवारियों से भरे दो थ्री व्हीलरों में हुई टक्कर, एक सवारी की मौत, चार गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवारियों से भरे दो थ्री व्हीलरों में हुई टक्कर, एक सवारी की मौत, चार गंभीर रूप से घायल
Updated Sat, 11 Aug 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
घरौंडा (करनाल)। हाईवे पर लिबर्टी के नजदीक एक थ्री व्हीलर ने सवारियों से भरे दूसरे थ्री व्हीलर को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से थ्री व्हीलर सड़क पर पलट गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन महिलाओं सहित चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुक्रवार की सुबह लगभग 11 बजे एक थ्री व्हीलर घरौंडा से सवारियां लेकर करनाल की तरफ जा रहा था। थ्री व्हीलर में आधा दर्जन से ज्यादा सवारियां थी। लिबर्टी से कुछ ही दूरी पर एक दूसरे थ्री व्हीलर ने सवारियों से भरे थ्री व्हीलर को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही थ्री व्हीलर का इंजन सीज हो गया और थ्री व्हीलर सड़क की साइड में पलट गया। हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और थ्री व्हीलर के नीचे दबे यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में घरौंडा के राजीव कॉलोनी निवासी इंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि महिला राजबाला, कौशल्या, सत्या देवी व शिवपाल गंभीर रूप से घायल हो गए।