फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   बदमाशों की ठेठ हरियाणवी बोली को आधार बना जांच में जुटी पुलिस, रड़ार पर पानीपत व सोनीपत की गैंग

बदमाशों की ठेठ हरियाणवी बोली को आधार बना जांच में जुटी पुलिस, रड़ार पर पानीपत व सोनीपत की गैंग

Tue, 06 Feb 2018 12:53 AM IST
Updated Tue, 06 Feb 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों की ठेठ हरियाणवी बोली को आधार बना जांच में जुटी पुलिस, रड़ार पर पानीपत व सोनीपत की गैंग
बदमाशों की ठेठ हरियाणवी बोली को आधार बना जांच में जुटी पुलिस, रड़ार पर पानीपत व सोनीपत की गैंग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। आईजी कार्यालय से कुछ ही दूरी पर सेक्टर-7 में एक फरवरी को दिनदहाड़े आठ माह की बच्ची को गन प्वाइंट पर लेकर व सास बहू को बंधक बनाकर 35 तोले सोने की लूट के मामले में पुलिस बदमाशों की ठेठ हरियाणवी बोली को लेकर जांच में जुटी है। पीड़ित सास-बहु द्वारा बताई गई बदमाशों के बीच हुई बताचीत से पुलिस को अनुमान है कि बदमाश पानीपत या सोनीपत क्षेत्र के हैं। इसको लेकर भी पुलिस सोनीपत व पानीपत की गैंगों की जन्म कुंडली खंगाल रही है। वहीं पुलिस भी शहर की सभी गैंगों को ट्रेस कर रही हैं। जो व्यक्ति इस तरह के मामलेेे में पहले पुलिस कस्टडी में रह चुका है। उससे भी पुलिस पूछताछ कर रही है। लेकिन अभी तक पुलिस को कोई अहम सुराग नहीं लगा है। पुलिस का कहना हैैै कि जल्द ही वो इस मामले को ट्रेस कर देंगे। इससे अलग पीड़ित सास-बहू द्वारा बनवाए गए बदमाशों के स्कैच के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। वहीं घटना क्षेत्र से उठाई गई कॉल डंप को भी पुलिस मामला ट्रेस करने में जुटी है। इस वारदात के बाद शहरवासी डरे हुए हैं। सिविल लाइन थाना प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि पुलिस की सभी टीमें हर एंगल से जांच में जुटी है। वहीं बदमाशों की बोली से लगता है कि वे सोनीपत व पानीपत के भी हो सकते हैं। जल्द ही पुलिस इस मामले को ट्रेस कर लेगी।

ये था मामला
सेक्टर-7 स्थित मकान नंबर 2184 में सुबह करीब साढ़े 11 बजे नकाबपोश तीन बदमाश घुस गए और उन्होंने पहले तो बलवान सिंह की पत्नी अंग्रेजो देवी व उसकी पुत्रवधु सीमा चौधरी को बंधक बना लिया, जब वह शोर मचाने लगी तो कमरे के बाहर खेल रही सीमा की आठ माह की बेटी को उठा लिया गया और उसे गन प्वाइंट पर लेकर गोली मारने की बात कही। दो बदमाशों ने सास-बहू व आठ माह की बच्ची पर करीब 15 मिनट तक रिवाल्वर तान कर रखी और तीसरे बदमाश ने घर के सभी कमरों में रखी अलमारी से सोने के गहने समेट लिये। इसके बाद तीनों बदमाशों ने सास-बहु को दूसरे कमरे में बंद किया और फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed