{"_id":"5962733f4f1c1bed058b45cf","slug":"191499624255-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट महासभा की एडहाक कमेटी के अध्यक्ष बने किसान नेता सुरेंद्र सांगवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट महासभा की एडहाक कमेटी के अध्यक्ष बने किसान नेता सुरेंद्र सांगवान
Updated Sun, 09 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अध्यक्ष बने किसान नेता सुरेंद्र सांगवान
करनाल (ब्यूरो)। जाट महासभा की करनाल इकाई की एडहाक कमेटी का रविवार को गठन किया गया। इसका गठन जिला रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसायटी की ओर से किया गया। आगामी चुनाव करवाने के लिए इस कमेटी का गठन किया गया। तीन माह के भीतर इस कमेटी द्वारा महासभा के चुनाव करवाए जाएंगे। इसका कार्यकाल तीन साल का होगा। पुरानी कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्त होने के बाद इस एडहाक कमेटी का गठन किया गया।
भाकियू के जिला प्रवक्ता सुरेंद्र सांगवान को एडहाक कमेटी का अध्यक्ष नामित किया गया। मनीष लाठर को महासचिव, केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड से रिटायर्ड एमडी चंद्र सिंह मलिक को कोषाध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गई है। इसी प्रकार पशुपालन विभाग से रिटायर्ड डिप्टी डायरेक्टर डॉ.शक्ति सिंह और समाजसेवी विजय बल्हारा को बतौर सदस्य नामित किया गया है। नव नियुक्त अध्यक्ष सुरेंद्र सांगवान ने अपनी जाट महासभा की आगामी चुनावी प्रक्रिया को सभी के सहयोग और सहमति से करवा कर नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से करवाने का प्रयास किया जाएगा।