फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   मध्यप्रदेश से लाई जा रही थी नशे की खेप, दो गिरफ्तार

मध्यप्रदेश से लाई जा रही थी नशे की खेप, दो गिरफ्तार

Sat, 24 Jun 2017 10:55 PM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
मध्यप्रदेश से लाई जा रही थी नशे की खेप, दो गिरफ्तार
मध्यप्रदेश से लाई जा रही थी नशे की खेप, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

फोटो संख्या-18अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। मध्यप्रदेश से नशे की खेप लेकर करनाल पहुंचे दो तस्करों को सीआईए 2 पुलिस ने 1.44 क्विंटल चूरापोस्त के साथ काबू किया है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। सीआईए-2 इन्चार्ज निरीक्षक जसपाल ढ़िल्लों ने बिती रात एएसआई शैलेन्द्र कुमार को उनकी टीम के साथ असंध करनाल रोड़ पर गस्त करने भेजा था। गस्त के समय जैसे ही पुलिस टीम थाना निसिंग क्षेत्र में पड़ने वाले गांव प्यौंत में पुल के पास पहुंची तो उन्हें मुखबीर से सूचना मिली कि यहां से आगे कुछ दूरी पर नशे का कारोबार करने वाले दो तस्कर एक कैंटर गाड़ी में नशे की बड़ी खेप के साथ मौजूद हैं। सूचना के बाद उस स्थान पर छापामारी की और दोनों तस्कर दिदार सिंह उर्फ दारा सिंह पुत्र अमरीक सिंह वासी पक्का खेड़ा थाना असंध जिला करनाल और हरमनदीप सिंह उर्फ जगदीप सिंह उर्फ दीपू पुत्र करनैल सिंह वासी बहादूरगंज थाना खजुरीया जिला रामपुरा यूपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कैंटर की तलाशी लेने पर पुलिस को उससे भारी मात्रा में चुरापोस्त बरामद हुआ। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वे सोनालिका ट्रैक्टर के स्पेयर पार्ट का सामान लेने के लिए चेन्नई गए थे, सामान को नोएडा व होशियारपुर में पहुंचाना था। चेन्नई से लौटते समय मध्यप्रदेश के जावरा जिला में एक ढ़ाबा पर चाय-पानी के लिए रूके, आरोपी दीदार सिंह उर्फ दारा सिंह इस ढ़ाबा पर पहले नौकरी कर चुका था। उसने 21 जून की रात को वहां से अपने कैंटर में 1.44 क्विंटल चुरापोस्त लोड किया। जिसे उसने गांव पक्का खेड़ा में लेकर आना था और आरोपी काफी हद तक अपने मनसुबों में कामयाब भी हो गए थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। निरीक्षक जसपाल ढ़िल्लों ने बताया कि आरोपियों को अदालत के सामने पेशकर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा व आरोपियों की निशान देही पर नशे की तस्करी करने वाली पाईप लाईन की जड़ तक पहुंचने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed