फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   बस में लगी आग, बाल बाल बची सवारियां, मचा हड़कंप

बस में लगी आग, बाल बाल बची सवारियां, मचा हड़कंप

Sat, 20 Oct 2018 11:44 PM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
बस में लगी आग, बाल बाल बची सवारियां, मचा हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। शनिवार की दोपहर सवारियों को गांव बड़ौली की तरफ लेकर जा रही एक प्राइवेट बस में अचानक आग लग गई। आग लगने की वजह शार्ट-सर्किट बताया जा रहा है। आग लगते ही सवारियों में हड़कंप मच गया और लोग बस से आनन-फानन में उतर गए। लोगों ने फौरन इसकी सूचना पुलिस को और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड के वाहन मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने थोड़ी ही देर में आग पर काबू पा लिया। सवारियों को पहले ही सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बताया जा रहा है कि यह घटना गांव शेखपुरा-सुहाना के पास घटित हुई। शनिवार को एक प्राइवेट बस करनाल बस अड्डे से यात्रियों को लेकर चली। बस को यूपी बॉर्डर के निकट बड़ौली की तरफ जाना था। जैसे ही बस गांव शेखपुरा के निकट पहुंची तो अचानक इंजन में धुआं उठने लगा। बस चालक ने तुरंत बस को रोक लिया। बस में धुआं उठता देख बस में सववार यात्री भी नीचे उतार लिए गए। इसके बाद, बस में अचानक आग लग गई। फिर लोगों ने इसकी सूचना फायर बिग्रेड और पुलिस को दी। थोड़ी देर बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। सदर थाना पुलिस भी मौक पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने थोड़ी देर बाद आग पर काबू पा लिया। आगजनी की इस घटना में बस का कुछ हिस्सा जल गया। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed