फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   बाइक सवार को बचाने को मारा कट, पहले पेड़ से टकराई और बाद में पलटी रोडवेज की बस, दो की मौत, 70 घायल

बाइक सवार को बचाने को मारा कट, पहले पेड़ से टकराई और बाद में पलटी रोडवेज की बस, दो की मौत, 70 घायल

Sat, 13 Oct 2018 12:57 AM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार को बचाने को मारा कट, पहले पेड़ से टकराई और बाद में पलटी रोडवेज की बस, दो की मौत, 70 घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। कुंजपुरा रोड पर मुगल माजरा टी प्वाइंट पर सामने एक बाइक सवार को बचाने में रोडवेज की बस पहले पेड़ से टकराई और बाद में पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 63 से ज्यादा सवारियां घायल हैं। घायलों को आनन फानन में मेडिकल कालेज और अस्पताल पहुंचाया गया। इस कार्य के लिए करीब दस एंबुलेंस लगी रही। एक साथ इतने घायल आने पर डॉक्टरों समेत मेडिकल स्टाफ में भी अफरा-तफरी का माहौल रहा। वहीं, हादसे कारण सड़क पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा।
बता दें शाम करीब साढ़े पांच बजे शहर के पुराने बस स्टैंड से करनाल से गढ़ी बीरबल की सरकारी बस चली। बस में अंदर पांव रखने की जगह नहीं थी तो आईटीआई सहित अन्य विद्यार्थी और सवारी बस की छत पर भी बैठी थी। करीब छह बजे बस कुंजपुरा रोड पर मुगल माजरा टी प्वाइंट पर पहुंची तो मुगल माजरा की तरफ से बाइक पर घास की गठड़ी रखकर एक किसान अचानक बस के सामने आ गया और इसी दौरान सामने से भी एक बाइक सवार आ गया। बस की गति तेज होने के कारण बस ड्राइवर घीड़ निवासी नरेश ने खेतों की ओर कट मारा तो बस एक पेड़ से टकराई और पलट गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस की पूरी छत के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में घीड़ निवासी ड्राइवर 54 वर्षीय श्याममुरारी और निर्मला गढ़बीरबल निवासी की मौत हो गई है, जबकि आसपास के गांवों के करीब 63 यात्री घायल हो गए। घायलों का मेडिकल कालेज और अस्पताल में इलाज चल रहा है। कुछ यात्रियों को निजी अस्पताल में भी दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन


मंत्री पहुंचे हाल चाल जानने
घायलों को देखने के लिए इंद्री विधायक और राज्य मंत्री कर्णदेव कांबोज घटना स्थल पर पहुंचे और फिर कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में भी घायलों की स्थिति जानी। इस दौरान एसपी, भाजपा जिला अध्यक्ष सहित अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। घटना के बाद पूरे शहर में अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed