फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   भाजपा संगठन में महिलाओं का अहम योगदान, भाजपा संगठन को विपक्ष की वर्ष 2019 की चुनौती स्वीकार : सुरेश भट्ट

भाजपा संगठन में महिलाओं का अहम योगदान, भाजपा संगठन को विपक्ष की वर्ष 2019 की चुनौती स्वीकार : सुरेश भट्ट

Fri, 05 Oct 2018 11:54 PM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
भाजपा संगठन में महिलाओं का अहम योगदान, भाजपा संगठन को विपक्ष की वर्ष 2019 की चुनौती स्वीकार : सुरेश भट्ट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल । हरियाणा भाजपा के संगठन मंत्री सुरेश भट्ट ने कहा कि भाजपा संगठन को मजबूत करने में बूथ स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक महिलाओं का अहम योगदान है। महिलाएं पार्टी को मजबूत करने के लिए ऐसे घरों में जा सकती हैं जहां पर पुरुष नहीं जा सकता, महिलाएं वर्ष 2019 चुनाव को देखते हुए अपना अहम योगदान देें, ताकि देश व प्रदेश में भाजपा का शासन हो। संगठन मंत्री सुरेश भट्ट शुक्रवार को प्रदेश स्तरीय महिला मोर्चे की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा को मजबूत करने के लिए बूथ को मजबूत करने की जरूरत है। कार्यकर्ताओं की कठोर मेहनत से आज भाजपा देश व प्रदेश की सत्ता में है। विपक्ष एकजुट होकर भाजपा को हराने की फिराक में है, विपक्ष की इस चुनौती को भाजपा कार्यकर्ताओं को स्वीकार करना होगा। इसके लिए जरूरी है कि वे आज से ही संगठन को मजबूत करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्र में सरकार बनी। पार्टी में महिलाओं का विशेष दायित्व है। पार्टी में महिलाएं वह सबकुछ कर सकती हैं जो पुरुष कर सकते हैं। सभी महिलाओं को आत्म विश्वास के साथ आगे बढना होगा। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं को कहा कि अब समय आ गया है कि हम संगठन को मजबूत करके 2019 का किला जीतें। उन्होंने सभी महिला कार्यकर्ताओं से कहा कि वे आज से ही संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर से प्रदेश स्तर तक काम शुरू करें। भाजपा महिला मोर्चे की हरियाणा प्रभारी आशा जयसवाल ने महिला कार्यकर्ताओं को संगठित होने का गुर बताते हुए कहा कि महिलाओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना होगा। महिलाएं भी वह सबकुछ कर सकती हैं जो पुरूष कर सकते हैं, देश में कितनी महिलाएं हुई हैं, जिन्होंने राष्ट्रपति जैसे पद प्राप्त करके महिलाओं के गौरव को बढ़ाया है। आज महिला किसी से कम नहीं, महिलाओं के उत्थान के लिए केन्द्र व राज्य सरकार ने अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। घरौंडा के विधायक एवं हैफेड के चेयरमैन हरविन्द्र कल्याण ने भी महिला मोर्चे प्रदेश स्तरीय मीटिंग में उपस्थित महिलाओं को संबोधित किया और सरकार की जन हितैषी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर नगर निकाय मंत्री कविता जैन, महिला मोर्चे की प्रदेश अध्यक्ष निर्मला बैरागी, हरियाणा प्रभारी आशा जयसवाल, स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के उपाध्यक्ष सुभाष चन्द्र, पूर्व विधायक रमेश कश्यप, पूर्व मेयर रेणू बाला गुप्ता, जिला महासचिव योगेन्द्र राणा व राजबीर शर्मा, विनोद पाल सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed