{"_id":"5bb2652d867a557ecc328568","slug":"181538417965-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिग बास के घर हरियाणवी जोड़ी टूटी, निर्मल हुए बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिग बास के घर हरियाणवी जोड़ी टूटी, निर्मल हुए बाहर
Updated Mon, 01 Oct 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तरावड़ी। टेलीविजन की दुनिया के रियलिटी शो बिग बॉस में एडवोकेट रोमिल चौधरी और हेड कांस्टेबल निर्मल सिंह की हरियाणवी जोड़ी टूट गई। रोमिल चौधरी के पिता रामसिंह नंबरदार ने बताया कि बिग बास के घर में दाखिल होने के 13 दिन बाद रविवार रात को इस जोड़ी को शो से एलिमिनेट कर दिया गया, लेकिन बाद में रोमिल को घर में फिर वापस भेज दिया गया। उनको ऑफर दिया गया था कि कोई एक घर में वापस जा सकता है और निर्मल ने रोमिल को फिर से शो में भेजने पर सहमति जताई।
रोमिल चौधरी तरावड़ी के वार्ड-4 के रहने वाले हैं। उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय से कानून की शिक्षा हासिल की है। उन्होंने करनाल की नीलोखेड़ी पुलिस चौकी में कार्यरत हेडकांस्टेबल निर्मल सिंह के साथ जोड़ी बनाई थी। फिर वीडियो तैयार कर बिग बॉस के लिए ऑडिशन में भेजा था। 56 लाख वीडियो में से उनके वीडियो को चुना गया और उनका चयन भी हो गया था।बैड लक बताया बाहर होने को बिग बॉस के घर से बेघर हुए निर्मल सिंह ने कहा कि निर्मल ने कहा कि यह उनका बैड लक है, वह शो से बाहर हो रहे हैं। फिर भी यहां की यादें हमेशा जेहन में ताजा रहेंगी। रोमिल घर में वापस जाकर अच्छा प्रदर्शन करेगा। शो के दौरान अपनी जोड़ी की भूमिका पर कहा कि वह दोनों एक-दूसरे के पूरक रहे। रोमिल बेहद समझदार है और हर बात का जवाब तोल-मोल कर देता है। वह शो में उनकी तलवार की तरह थे, जिससे दूसरे घर वाले कतराते थे। हम दोनों घर में एक-दूसरे की ऐसी ताकत बने कि दूसरों को अखरने लगे। उनकी बढ़ती ताकत से घरबाए घरवालों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया था और सब एकजुट हो गए थे। बस इतना सा गिला है निर्मल सिंह को। हालांकि, निर्मल सिंह को इस बात का गिला है कि उन्हें दूसरों की तुलना में शो में कम दिखाया गया है, जबकि सेलीब्रेटिज को ज्यादा वोट मिल गए। शो के दौरान जेल में जाने का निर्णय भी गलत था। अलबत्ता वह और उनका जोड़ीदार इस शो में जाकर बहुत खुश हुए और सीखने के लिए भी बहुत कुछ मिला। इसके अलावा निर्मल सिंह ने कहा कि शो को लेकर फैलीं तमाम भ्रांतियां गलत हैं। वहां ऐसा कुछ नहीं होता है, जैसा प्रचारित किया जाता है। बिग बॉस के घर में उन्होंने अलग जिंदगी जी है। यह वास्तविक जीवन में होने वाला एक यादगार अनुभव रहा है।