{"_id":"5a81d6d94f1c1bb2208b8b93","slug":"181518458585-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार को बचाने के प्रयास में खाई में गिरी रोडवेज की बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार को बचाने के प्रयास में खाई में गिरी रोडवेज की बस
Updated Mon, 12 Feb 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार को बचाने के प्रयास में खाई में गिरी रोडवेज की बस
अमर उजाला ब्यूरो
निसिंग। करनाल कैथल रोड स्थित ड्रेन पुल के पास एक कार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित बस खाई में गिर गई। हादसे में बस का परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को इलाज के लिए निसिंग के सीएचसी ले जाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद कल्पना चावला राजकीय राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां घायल को इलाज चल रहा है। गनीमत यह रही की बस में सवार सभी लोगों की जान बच गई। बस में सवार सभी यात्रियों को मामूली चोटी आई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरियाणा राज्य परिवहन की बस सुबह साढ़े सात बजे कैथल से करनाल की ओर जा रही थी। ड्रेन पुल के पास सामने से आ रही कार को बचाने के चलते बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में बस का परिचालक राजपाल घायल हो गया। जबकि अन्य सभी सवारियों को मामूली चोट आई है। घायलों को इलाज के लिए इंद्री के सीएचसी में दाखिल कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। वहीं परिचालक को चोट ज्यादा होने के कारण उसे कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।