फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   रेलवे की जमीन पर आधुनिक पार्क बनाने के प्रपोजल को मिली हरी झंडी

रेलवे की जमीन पर आधुनिक पार्क बनाने के प्रपोजल को मिली हरी झंडी

Mon, 10 Jul 2017 11:19 PM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
रेलवे की जमीन पर आधुनिक पार्क बनाने के प्रपोजल को मिली हरी झंडी
रेलवे की जमीन पर आधुनिक पार्क बनाने के प्रपोजल को मिली हरी झंडी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
घरौंडा। वार्ड नं. 3 में रेलवे की जमीन पर आधुनिक पार्क बनाने की प्रपोजल को रेलवे विभाग ने हरी झंडी दे दी है। इसका जिम्मा नगरपालिका को सौंपा जाएगा। नगरपालिका पार्क के आसपास के क्षेत्र के सौंदर्यकरण करने के लिए प्रपोजल तैयार किया जा रहा है। इसको लेकर नगरपालिका चेयरमैन व अधिकारियों ने जमीन का मुआयना किया। अधिकारियों के अनुसार नसीब बिहार कालोनी को रेलवे रोड से जोड़े जाने की कवायद चल रही है। हलका विधायक हरविंद्र कल्याण ने रेलवे स्टेशन के पास रेलवे की जमीन में पार्क बनाने की खाका तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसके चलते नगरपालिका ने रेलवे विभाग को पार्क बनाने के लिए प्रपोजल भेज दिया है। इतना ही नहीं, रेलवे ने पार्क बनाने के लिए सभी प्रक्रियाएं पूरी कर दी है और पार्क प्रपोजल को हरी झंडी मिल चुकी है। पार्क बनाने में नसीब बिहार कालोनी के गंदे पानी की निकासी समस्या बनी हुई है। पानी की निकासी का समाधान करने के लिए नगरपालिका के चेयरमैन सुभाष गुप्ता, सचिव रविप्रकाश शर्म, जेई नवीन कुमार ने कर्मचारियों के साथ पूरे क्षेत्र का जायजा लिया।
खुल सकते हैं नसीब बिहार कालोनी के नसीब
नगरपालिका अधिकारियों के अनुसार, नसीब बिहार कालोनी से वेयर हाउस व मार्केट कमेटी की जमीन में पानी निकासी के लिए नाले का निर्माण करने की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। कालोनी को रेलवे रोड से जोड़ने के लिए सड़क का निर्माण किया जाएगा और इसी सड़क के साथ गंदे नाले का निर्माण किया जाएगा। जिसको रेलवे रोड के सीवर के साथ जोड़ा जाएगा। यदि ऐसा होता है तो कालोनी की पूरी तरह से कायापलट हो जाएगी और वर्षों से गंदे पानी की निकासी की समस्या से जुझ रहे कालोनीवासियों को एक बड़ी निजात मिलेगी।
विज्ञापन

किया गया है जगह का निरीक्षण
नगरपालिका के चेयरमैन सुभाष गुप्ता ने बताया कि विधायक हरविंद्र कल्याण के निर्देश अनुसार नसीब विहार कालोनी से पानी की निकासी के लिए प्रपोजल तैयार की गई है। साथ ही रेलवे से पार्क निर्माण के प्रपोजल को हरी झंडी मिल चुकी है। जिसके चलते जगह का निरीक्षण किया गया है, ताकि कार्य को गति दी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed