{"_id":"5953fd464f1c1bd37d8b45b2","slug":"181498676550-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंत छोटू नाथ की हत्या के तीनों आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंत छोटू नाथ की हत्या के तीनों आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महंत छोटू नाथ की हत्या के तीनों आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। जुंडला हथलाना रोड पर स्थित डेरा बाबा दिवान नाथ के संचालक महंत की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने कई जगह छापेमारी की है, लेकिन पहले दिन पुलिस के हाथ खाली रहे हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरी और संत की मौत से सभी साधुओं में रोष है। संत भी आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहें हैं। इसके लिए सदर थाना पुलिस ने संभावित ठिकानों पर छापेमारी की है। गौरतलब है कि सोमवार रात को जुंडला हथलाना रोड पर स्थित डेरा बाबा दिवान नाथ के संचालक महंत छोटू नाथ गिरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इसमें दूसरे बाबा परासर गिरी और दो अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। सदर थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि महंत छोटू नाथ की हत्या के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज है। पुलिस ने बुधवार को महंतों के संभावित ठिकानों सहित अन्य कई जगह छापेमारी की है। लेकिन फिलहाल तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस का दावा है कि वह जल्द से जल्द छोटू नाथ के हत्यारों को गिरफ्तार कर लेगी। मामले को लेकर पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।