{"_id":"5942c7e24f1c1b0f0f8b4594","slug":"181497548770-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे युवक का भी शव मिला, गांव कालरो में मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे युवक का भी शव मिला, गांव कालरो में मातम
Updated Thu, 15 Jun 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरौंडा। मंगलवार को ड्यूटी के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में गायब युवकों में से पुलिस ने दूसरे युवक का शव बुढ़नपुर के पास आवर्धन नहर से बरामद कर लिया है, जबकि पहले युवक का शव पुलिस को बुधवार की देर रात मुनक हेड के पास से मिला था। पुलिस ने युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गौरतलब है कि गांव कालरों निवासी संदीप कुमार व अजय कुमार बाबरपुर के पास पैप्सी प्लांट में कार्य करते थे और मंगलवार को ड्यूटी के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गए थे। युवक के परिजनों ने दोनों के लापता होने की सूचना घरौंडा पुलिस में दर्ज करवा दी थी। पुलिस ने दोनों युवकों के नंबर ट्रेस किए तो दोनों की लोकेशन आवर्धन नहर खरकाली के पास मिली थी, जिसके बाद पुलिस मौके पर परिजनों के साथ पहुंची तो, वहां पर युवकों की बाइक, कपड़े व मोबाइल बरामद हुए। पुलिस ने परिजनों के साथ दोनों युवकों की नहर के किनारे-किनारे तलाश की थी। जिसके बाद पुलिस को मुनक के पास नहर में अजय का शव पुलिस को तैरता हुआ मिला था। पुलिस ने शव को तुरंत अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया था। पुलिस ने गुरुवार को गोताखोरों की मदद से लापता युवक संदीप की तलाश शुरू कर दी। कई घंटों तक नहर को खंगालने के बाद बुढ़नपुर के पास संदीप का शव तैरता हुआ मिला। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। डीएसपी राजकुमार वालिया का कहना है कि गांव कालरों के दो युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने की शिकायत दर्ज हुई थी। दोनों युवकों के शव को आवर्धन नहर से बरामद कर लिया है। मामले की छानबीन जारी है।