जिला पुलिस के 18 अधिकारियों व कर्मचारियों में फेरबदल किया गया है। इनमें सात इंस्पेक्टर, 4 एसआई भी शामिल हैं। एसपी गंगाराम पूनिया ने घरौंडा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मोहन लाल को सीआईए-2 का इचार्ज बनाया है। मधुबन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक को घरौंडा थाना प्रभारी, सिटी ट्रैफिक इंचार्ज इंस्पेक्टर सचिन को इंद्री थाना प्रभारी, इंद्री थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सतपाल को रामनगर थाना प्रभारी, चाइल्ड वेलफेयर ऑफिसर व अतिरिक्त थाना प्रभारी घरौंडा को सिटी ट्रैफिक इंचार्ज, इंस्पेक्टर संजीव मलिक को सीनियर सिटीजन सेल से हटाकर एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज, प्रमोद गौतम को एंटी नारकोटिक्स सेल से हटाकर सीनियर सिटीजन सेल में तैनात किया है। इससे अलग एसआई कुलदीप सिंह को सिविल लाइन थाना से कुंजपुरा थाना प्रभारी, सीआईए-1 से एसआई प्रवीन को इकोनॉमिक सेल का इंचार्ज, सेक्टर-4 चौकी प्रभारी एसआई अनिल को सेक्टर-13 चौकी प्रभारी, सेक्टर-13 चौकी प्रभारी एसआई जितेंद्र को सेक्टर-4 चौकी प्रभारी, जलमाना चौकी प्रभारी एसआई सज्जन सिंह को तरावड़ी थाना व तरावड़ी थाने से एएसआई गुरजीत सिंह को जलमाना चौकी प्रभारी बनाया गया है। एचसी दीपा को सिविल लाइन थाना से तरावड़ी थाना, धर्मपाल को कोर्ट कांपलेक्स सिक्योरिटी इंचार्ज, ईएसआई सुलतान सिंह व राजकुमार को डिटेक्टिव स्टाफ से असंध सीआईए, कांस्टेबल खुशी राम को असंध थाना से मधुबन थाना में लगाया है।