फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   बाल भवन का मैनेजर बर्खास्त

बाल भवन का मैनेजर बर्खास्त

Fri, 12 Apr 2019 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
बाल भवन का मैनेजर बर्खास्त
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घरौंडा (करनाल)। मधुबन स्थित बाल भवन में बच्चों के साथ शोषण करने के मामले में बाल भवन के मैनेजर को बाल कल्याण समिति ने बर्खास्त कर दिया है। विभाग के डायरेक्टर ने बाल भवन की प्रोजेक्ट ऑफिसर को टरमिनेशन के आदेश जारी कर दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि 25 मार्च को बाल भवन के पढ़ने व रहने वाले दो दर्जन बच्चे बाल भवन के प्रबंधक की कारगुजारियों से तंग होकर 24 बच्चे सड़क पार कर विधायक हरविंद्र कल्याण के पास पहुंच गए थे। बाल भवन के प्रबंधकों ने इसकी सूचना तुरंत मधुबन पुलिस स्टेशन में दी थी। शिकायत में बच्चों ने बाल भवन के प्रबंधक राज सिंह पर भेदभावपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया था और विधायक को बताया था कि जब भी कोई बच्चा उनसे खाने या कपड़ों व जूते, चप्पलों की मांग करते हैं तो प्रबंधक उन्हें धमकाता है और धमकी भी देता था। 26 मार्च से ही संबंधित विभाग के अधिकारियों व विभाग के चेयरमैन द्वारा कमेटी का गठन कर पूरे मामले की जांच की थी और करीब 15 दिन तक चली जांच के बाद मंगलवार को बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष उमेश कुमार की शिकायत पर पुलिस ने प्रबंधक राज सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया था। गुरुवार को बाल कल्याण समिति के डायरेक्टर ने करनाल प्रोजेक्ट ऑफिसर राजबाला को प्रबंधक राज सिंह को टर्मिनेट करने के आदेश जारी कर दिए। डायरेक्टर के आदेश पर राज सिंह को टर्मिनेट कर दिया गया है। इसकी पुष्टी प्रोजेक्ट आफिसर राजबाला ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed