फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   पर्यावरण से खिलवाड़ करके नहीं चलने देंगे शुगर मिल : ग्राम समिति

पर्यावरण से खिलवाड़ करके नहीं चलने देंगे शुगर मिल : ग्राम समिति

Thu, 11 Apr 2019 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
पर्यावरण से खिलवाड़ करके नहीं चलने देंगे शुगर मिल : ग्राम समिति
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इंद्री (करनाल)। गांव भादसों स्थित पिकाडली शुगर मिल को बंद करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली ग्राम सेवा समिति फिर से सक्रिय हो गई है। किसानों के लगातार प्रदर्शन को देखते हुए बुधवार को समिति के पदाधिकारियों ने भी बैठक की। प्रधान आत्मप्रकाश ने साफ शब्दों में कहा कि शुगर मिल प्रबंधन पर्यावरण नियमों के अनुसार ही शुगर मिल चलाएं, नहीं तो किसी भी सूरत में इसे चलने नहीं दिया जाएगा। वह किसानों के खिलाफ नहीं हैं, क्योंकि वह खुद भी एक किसान हैं। वह भी चाहते हैं कि शुगर मिल चले, लेकिन पर्यावरण से खिलवाड़ करके नहीं। सभी को पता है कि शुगर मिल की लापरवाही की वजह से प्रदूषण बढ़ रहा है। आस-पास का भूजल दूषित हो चुका है। हम किसान इतने खुदगर्ज नहीं हैं कि केवल अपने फायदे के लिए आने वाली पीढ़ियों का नुकसान कर दें। इसलिए प्रदर्शन कर रहे किसानों को चाहिए कि मिल शुरू करने का दबाव बनाने की बजाय प्रबंधन पर नियम के अनुसार काम करने का दबाव बनाएं, इसी में सबकी भलाई है। इस मौके पर प्रधान आत्मप्रकाश, उप प्रधान गुरनाम सिंह, पूर्ण सिंह, रामेश्वर दास, रमेश कुमार, रमेश सैनी, अशोक कुमार, प्रदीप कुमार, मानसिंह, जिले सिंह और नरेंद्र सैणी मौजूद थे।

आस-पास के मिल में ले जाएंगे गन्ना
समिति की बैठक में मौजूद किसानों ने फैसला लिया कि वह अपने गन्ने को भादसों शुगर मिल की बजाय आस-पास की मिलों में ले जाएंगे। बैठक में मौजूद किसानों ने कहा कि पांच सदस्यीय कमेटी भी निर्णय ले चुकी है कि बकाया गन्ने की फसल को नारायणगढ़, यमुनानगर और कैथल मिल में ले जाएंगे। इसका किसानों को समर्थन करना चाहिए।
विज्ञापन


अधिकारियों के खिलाफ भी कोर्ट जाएंगे
आत्मप्रकाश ने चेतावनी दी कि यदि शुगर मिल को ऐसे ही फिर से चला दिया गया तो वह भी चुप नहीं बैठेंगे। ऐसा करना कोर्ट की अवमानना होगी। जो अधिकारी मिल चलाने में प्रबंधन का सहयोग करेंगे उनके खिलाफ भी कोर्ट में जाएंगे। यदि ऐसा हुआ तो संबंधित अधिकारियों की भी मुश्किलें बढ़ सकती है। पर्यावरण को बचाने के लिए हम अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed