फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   मिल चालू कराने को लेकर किसानों ने शाम तक दिया धरना

मिल चालू कराने को लेकर किसानों ने शाम तक दिया धरना

Thu, 11 Apr 2019 12:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
मिल चालू कराने को लेकर किसानों ने शाम तक दिया धरना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इंद्री (करनाल)। बुधवार को भी पिकाडली शुगर मिल नहीं चला, जिस कारण किसानों का रोष बढ़ता जा रहा है। सुबह से ही गन्ना संघर्ष समिति प्रधान रामपाल चहल व भाकियू नेता रतन मान की अध्यक्षता में किसान मिल परिसर में इकट्ठा होने शुरू हो गए और मिल को चालू करवाने के लिए सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। सूचना मिलते ही इंद्री थाना प्रभारी राकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति पर नजर बनाए रखी। मौके पर इंद्री के तहसीलदार दर्पण कांबोज ने आश्वासन दिया कि प्रशासन पूरी तरह से किसानों के साथ है और पूरा गन्ना पिराई करवाया जाएगा, लेकिन किसान मिल चालू होने तक धरने पर डटे रहने की बात पर अड़े रहे और रोड जाम करने की चेतावनी दे डाली। इसे देख प्रशासन हरकत में आया और डीएसपी इंद्री रणधीर सिंह, डीएसपी करनाल जगदीप सिंह सहित भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद प्रशासन ने तुरंत प्रदूषण विभाग की टीम को मौके पर बुलाकर जांच कर रिपोर्ट बनाने के लिए कहा प्रदूषण विभाग की टीम ने मौके का मुआयना कर रिपोर्ट कार्यालय में जाकर बनाने की बात कहकर चले गए। लेकिन किसान इस से संतुष्ट नहीं हुए और शाम तक किसान धरने पर डटे रहे। इसके बाद किसानों ने फैसला लिया कि सडक पर खड़ी गन्ने की ट्रालियों को मील के अंदर करते हुए कहा कि हमारे गन्ने की पिराई इसी मिल में करवाई जाए। इसके बाद किसान धरना समाप्त कर मंत्री कर्णदेव कांबोज से मिलने के लिए मंत्री के कार्यालय पहुंचे। मंत्री कर्णदेव कांबोज ने किसानों को आश्वासन दिया कि वे मुख्यमंत्री से बात कर शीघ्र समस्या का समाधान करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed