फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   आज बंद रहेंगी कैमिस्ट की दुकानें

आज बंद रहेंगी कैमिस्ट की दुकानें

Thu, 27 Sep 2018 11:44 PM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
आज बंद रहेंगी कैमिस्ट की दुकानें
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। जिला करनाल केमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान दिनेश अग्रवाल ने बताया कि ऑल इंडिया आर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एवं हरियाणा स्टेट केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर जिला करनाल के सभी केमिस्ट 28 सितंबर 2018 को एक दिवसीय बंद में भाग लेंगे व सुबह से ही महावीर दल के सामने इकट्ठे होंगे। ये बंद आनलाइन दवा व्यापार के विरोध में निमभन कारणों से करने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध के लिए, लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ की रोकथाम के लिए, युवाओं को नशे की प्रवृति से बचाने के लिए, दवाओं के अभाव को रोकने के लिए, दवा विक्रेता की आजीविका की सुरक्षा के लिए, फार्मसिस्ट से पेशंट कोंसिलिंग को जारी रखने के लिए, अनैसर्गिक प्रतिस्पर्धा के विरोध के लिए। एसोसिएशन के सदस्यों रामप्रशाद, अरविंद्र अत्रेजा, प्रदीप मैहता, आशीष जुनेजा, सतपाल आसिजा असंध, परवीन कुमार तरावड़ी, मोहन लाल घरौंडा, अनिल साहनी नीलोखेड़ी, जीतू कुंजपुरा, शर्मा मधुबन, सुभाष एवं अरोड़ा जी निगदू, बाबु राम एवं जनक पोपली निसिंग आदि ने जिले के सभी नागरिकों से इस हड़ताल के कारण होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट करते हुए उम्मीद जताई कि वे हमारी मजबूरी को समझते हुए सहयोग करेंगे व अपने जिलों को नशे व गलत दवाईयों की मार से बचाने में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed