{"_id":"5ba933f8867a557ec97f25d1","slug":"171537815544-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों के चैंबरों में लगी शार्ट सर्किट से आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों के चैंबरों में लगी शार्ट सर्किट से आग
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। लायर्स चैंबर कांप्लेक्स के भवन के साथ बने चैंबर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने से चैंबर के पंखे, बिजली के मीटर व बोर्ड जल गए। फायर बिग्रेड के पहुंचने से पहले ही वकीलों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पा लिया। इससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। शेड में बने चैंबर के बाहर से बिजली की तारें गुजर रही हैं और यहीं पर बिजली के मीटर लगे हुए हैं। तेज बरसात के बीच शार्ट सर्किट होने से चैंबर के अंदर की ओर आ गई। आग ने देखते ही देखते करीब पांच चैंबर को अपनी जद में ले लिया। आग बढ़ती देखकर वकीलों ने फायर बिग्रेड को सूचना दी। फायर बिग्रेड के पहुंचने से पहले ही पहले वकीलों ने रेत व पानी की मदद से आग पर काबू पा लिया। एडवोकेट रवींद्र राणा, एडवोकेट धर्मपाल कुंजपुरा, एडवोकेट बलबीर सिंह धारा ने कहा कि चैंबर के बाहर से निकल रही तारों व मीटरों को लेकर बिजली निगम को कई बार शिकायत की जा चुकी है। निगम की लापरवाही की वजह से ही यह आगजनी की घटना हुई है।