{"_id":"5942c8f54f1c1b47018b4625","slug":"171497549045-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अराईपुरा के बिटोड़ों में आग, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अराईपुरा के बिटोड़ों में आग, बड़ा हादसा टला
Updated Thu, 15 Jun 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरौंडा। गांव अराइपुरा की आवास कालोनी में अचानक कूप व बिटोड़ों में आग लगने से हजारों रुपये का नुकसान हो गया। आग लगने से आस पास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड व पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
गुरुवार को गांव अराइपुरा की इंदिरा आवास कालोनी में खड़े कूप व बिटोड़ों में अचानक आग लग गई। आगजनी की इस घटना में एक कूप, चार बिटोड़े व एक पशुओं का शेड जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। आग लगने पर आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। सूचना मिलते ही पुलिस व दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सरपंच महेंद्र सिंह ने बताया कि जिस स्थान पर आग लगी है, उसके ऊपर से 11 हजार वोल्टेज की तारें गुजरती है, जिसको लेकर बिजली विभाग को भी शिकायत की है।