{"_id":"5ca7ae98bdec2213e8070a7d","slug":"161554493080-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्रों के आगामन को लेकर किया हवन-यज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्रों के आगामन को लेकर किया हवन-यज्ञ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्रों के आगमन को लेकर किया हवन-यज्ञ
करनाल। पतंजलि योग समिति की ओर से अटल पार्क में संचालित योग कक्षा के शिक्षकों और साधकों ने नव संवत और नवरात्रों के
आगमन को लेकर हवन यज्ञ किया। मुख्य यजमान हंसराज ढींगड़ा और योग शिक्षक हुकम सिंह कौशिक रहे। हवन यज्ञ में आहूतियां
देकर मानव और पशु पक्षियों के कल्याण की कामना की गई। इस मौके पर हुकम सिंह कौशिक ने बताया कि अटल पार्क में 20 से 26 अप्रैल तक निशुल्क योग शिविर लगाया जाएगा। प्रत्येक वर्ष यह शिविर लगाया जाता है। विशेषज्ञ योग शिक्षक इस शिविर में मोटापा, हृदय रोग, सर्वाइकल, तनाव, सिर दर्द, कमर दर्द आदि रोगों से राहत पहुंचाने के लिए उपयोगी योग क्रियाओं का अभ्यास करवाएंगे। भारत
स्वाभिमान ट्रस्ट, अटल पार्क वेलफेयर एसोसिएशन व आर्य समाज सेक्टर आठ और नौ से प्रतिनिधि भी हवन यज्ञ कार्यक्रम में पहुंचे। इस अवसर पर एसबी दीक्षित, गुलशन शर्मा, राजकुमार भाटिया, ईश्वर सिंह, हंसराज ढींगड़ा, नीतू वासन, सुनाक्षी, स्नेह भल्ला, लता, रमा, संतोष पाल, एसपी शर्मा, रामकुमार गुप्ता, अश्वनी सुनेजा, केहर सिंह चोपड़ा, दिनेश गुलाटी व नवीन संदूजा मौजूद रहे।