फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   जिला बार संघ चुनाव : निर्मल के बाद कंवर से लगी वकीलों की प्रीत

जिला बार संघ चुनाव : निर्मल के बाद कंवर से लगी वकीलों की प्रीत

Sat, 06 Apr 2019 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
जिला बार संघ चुनाव : निर्मल के बाद कंवर से लगी वकीलों की प्रीत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। जिला बार संघ के चुनाव में शुक्रवार को हुए चुनाव में एक बार पहले प्रधान रहे कंवरप्रीत सिंह भाटिया ने तीन बार के प्रधान रहे निर्मल सिंह स्टौंडी को 81 मतों से पराजित कर प्रधानी का ताज अपने नाम किया। कुल 1454 वोटों में से 1351 वकीलों ने अपने मत का प्रयोग किया। इनमें से भाटिया को सबसे अधिक 619 और निर्मल स्टौंडी को 538 वोट मिले। प्रधान पद के दावेदार एडवोकेट विनोद शर्मा 194 वोट लेकर तीसरे नंबर पर रहे।
गौरतलब है कि पहली बार पंजाब एंड हरियाणा बार काउंसिल की देखरेख में यह चुनाव हुए। जिला बार संघ की ओर से 1554 वोटों की लिस्ट बनाई गई थी, लेकिन कमेटी द्वारा प्रैक्टिस नहीं कर रहे 102 वकीलों की वोट काट दी गई थी और कुल 1452 वोटों की लिस्ट फाइनल की गई थी। यही कटी हुई 102 वोटों और 101 वकीलों द्वारा मतदान नहीं करने के कारण प्रत्याशियों के समीकरण बिगड़ गए। शुक्रवार सुबह 9 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक हुए हुआ मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। हालांकि, सुरक्षा के लिहाज से पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए थे। जैसे ही परिणाम घोषित किए गए तो विजेताओं का फूल मालाओं से स्वागत किया गया और ढोल बजाकर खुशी जाहिर की गई।
विज्ञापन



उमेश चौहान उपप्रधान व नरेश राणा सचिव बने
देर शाम को चुनाव के परिणाम घोषित किए गए। चुनाव कमेटी के सदस्य सुधाकर मित्तल, वीरेंद्र बहल व संदीप चौहान ने बताया कि 732 वोट लेकर उमेश चौहान उप प्रधान बने। दूसरे नंबर पर रहे अनिल पंवार को 365 वोट मिले, जबकि 248 वोटों के साथ विनोद राणा तीसरे नबर रहे। इसी प्रकार, 728 वोट लेकर नरेश राणा सचिव बने। दूसरे नंबर पर रहे हरीश आर्य को 612 वोट मिले। संयुक्त सचिव सुषमा देवी ने 687 वोट प्राप्त किए। दूसरे स्थान पर पवनदीप कल्याणा को 653 वोट मिले। उन्होंने बताया कि तरुण शर्मा को पहले ही कोषाध्यक्ष घोषित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



संजय मदान बने आयकर बार एसोसिएशन के प्रधान
फोटो संख्या-51
करनाल। आयकर बार एसोसिएशन का चुनाव आरओ एडवोकेट प्रवेश शर्मा की देखरेख में हुआ। एडवोकेट संजय मदान ने अपने प्रतिद्वंदी कमल ढींगरा को 17 वोट से हराकर प्रधान पद पर जीत हासिल की। संजय मदान को 67 वोट मिले, जबकि कमल ढींगरा को 50 वोट मिले। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सचिन हंस चुने गए। सचिन हंस को 76 वोट मिले, जबकि शिव गुप्ता को 41 वोट मिले। सचिव चुने गए सुरेंद्र भारती ने अपने प्रतिद्वंदी रोहित शर्मा को सात वोट से हराया। सुरेंद्र भारती को 62 वोट मिले, जबकि रोहित शर्मा को 55 वोट मिल सके। सुमित बठला निर्विरोध सह सचिव चुने गए। इस मौके पर पूर्व प्रधान रहे एडवोकेट संजय अरोड़ा ने नवचयनित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। एसोसिएशन के प्रधान संजय मदान ने कहा कि आयकर बार एसोसिएशन को ऊंचाइयों पर ले जाया जाएगा। वकीलों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करवाएंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र रोहिला, महिंद्र सिंह, योगेश अरोड़ा, अनीष अरोड़ा, सुरेश शर्मा, अंकुश शर्मा, राजकुमार शर्मा, कमल अरोड़ा, सुनील पसरीचा, रमन मल्होत्रा, रजनीश गांगी व जितेंद्र भारती मौजूद रहे।



इंद्री में कुलदीप कलसौरा बने प्रधान
फोटो-52
इंद्री। शुक्रवार को बार एसोसिएशन इंद्री का चुनाव हुआ। इसमें रिटर्निंग अधिकारी राजेश कांबोज एडवोकेट व एआरओ केसी शर्मा व रणवीर सिंह ढांढा एडवोकेट की अध्यक्षता में चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें एडवोकेट कुलदीप कलसौरा को प्रधान, वरयाम सिंह को वाइस प्रधान, रोबिन गांधी को सचिव व कर्मबीर कश्यप को सह सचिव चुना गया। आरओ राजेश कांबोज ने बताया कि चुनाव की पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed