{"_id":"5ca111fabdec2214586c3f81","slug":"161554059770-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर रात तक खुले रहे बैंक और कार्यालय, वितीय मिलान में जुटे रहे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देर रात तक खुले रहे बैंक और कार्यालय, वितीय मिलान में जुटे रहे कर्मचारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। वित्त वर्ष के आखिरी दिन रविवार को देर रात तक सरकारी कार्यालय खुले रहे। बैंक से लेकर, नगर निगम, बिजली निगम, आयकर विभाग समेत लघु सचिवालय स्थित विभागों में कर्मचारी वित्त खर्च और शेष के मिलान में जुटे रहे। रात करीब 11 बजे करनाल में कर्मचारी कार्य में जुटे रहे। वहीं. नगर निगम के खजाने में हाउस व प्रॉपर्टी टैक्स के रूप में 7.62 लाख रुपये जमा हुआ है। इसी प्रकार, बिजली निगम, इनकम टैक्स विभाग सहित अन्य विभागों में भी टैक्स जमा हुआ है। इस बारे में अधिकारियों का कहना है कि बैंक से अभी तक उनके पास डिटेल नहीं आई है। इसके साथ ही सभी विभाग देर रात तक खुले रहे। कार्यालयों में कर्मचारी अपना कार्य पूरा करने में जुटे रहे। नगर निगम को 2018-19 वर्ष में 23.70 करोड़ रुपये हाउस व प्रॉपर्टी टैक्स के रूप में शहरवासियों से वसूलना था, लेकिन निगम का यह टारगेट पूरा नहीं हो पाया है। टोटल टैक्स कितना जमा हुआ है, इसकी जानकारी भी बैंक से सोमवार को ही मिलेगी।
अब नोटिस की तैयारी
नगर निगम के जोनल टैक्स ऑफिसर हरफुल सिंह ने बताया कि 31 मार्च तक हॉउस व प्रॉपर्टी टैक्स शहरवासी जमा करा सकते थे, लेकिन जिन लोगों ने यह टैक्स जाम नहीं कराया। उनकी लिस्ट बनाकर उन्हें नोटिस भेजे जाएंगे और उन्हें 18 प्रतिशत ब्याज के साथ यह टैक्स भरना होगा।
देर रात तक खुले रहे बैंक
वित्त वर्ष के अंतिम दिन जहां सरकारी विभागों के कार्यालय देर रात तक खुले रहे तो वहीं बैंक में भी खुले रहे। हालांकि, बैंक में कोई लेन-देन नहीं हुआ। कर्मचारी अपनी कागजी कार्रवाई पूरी करते रहे। बता दें कि एक अप्रैल से नया वित्त वर्ष शुरू होगा।