फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   मांगों को लेकर डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन ने जताया विरोध

मांगों को लेकर डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन ने जताया विरोध

Tue, 16 Oct 2018 11:51 PM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन ने जताया विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा सरकार एवं निगम प्रबंधनों की कार्यप्रणाली के खिलाफ हरियाणा स्टेट राज्य इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन द्वारा पंचकूला में चलाए जा रहे सत्याग्रह आंदोलन एवं क्रमिक उपवास में करनाल इकाई के जेई एवं इंचार्जों ने हिस्सा लिया।

मांगों एवं समस्याओं को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन के तहत आज छठे चरण में सत्याग्रह आंदोलन एवं क्रमिक उपवास के 13वें दिन करनाल जिला इकाई ने सरकार विरोधी जमकर नारेबाजी की एवं विरोध जताया। एसोसिएशन के प्रदेश प्रधान अभिमन्यु धनखड़ ने बताया कि क्रमिक उपवास दो अक्टूबर से शुरू किया गया है और यह 31 अक्टूबर तक जारी रहेगा, जिसमें प्रतिदिन विभिन्न जिला इकाइयों से एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्य भाग लेंगे। छठे चरण में दो अक्तूबर को गांधी जयंती के दिन से 31 अक्तूबर तक सत्याग्रह आंदोलन के रूप में प्रत्येक सर्किल इकाई से प्रतिदिन कम से कम ग्यारह साथी पंचकूला में क्रमिक उपवास में हरियाणा सरकार एवं निगम प्रबंधन के विरोध एवं रोष प्रदर्शन स्वरूप और अपनी जायज मांगो के समर्थन में सत्याग्रह आंदोलन को जारी रखेंगे। सातवें चरण में उपरोक्त समय सीमा के दौरान भी अगर निगम प्रबंधनों और हरियाणा सरकार की आंखें नहीं खुलती हैं और हमारी आवाज उनके कानों तक नहीं पहुंचती है और हमारी मांगो के प्रति संवेदनहीन रवैया जारी रहा तो सातवें चरण में 2 से 3 नवंबर को हरियाणा के सारे जेई/ जेई-1/ इंचार्ज/ एसडीओ/ सीडीसी/ बिलो स्टेटस एएलएम/ लाइनमैन सामूहिक रूप से सीएम सिटी करनाल में एक दिवसीय 24 घंटे सामूहिक उपवास कर सत्याग्रह आंदोलन करेंगे। एसोसिएशन हरियाणा सरकार एवं निगम प्रबंधनों को यह भी चेताना चाहती है अगर उपरोक्त आंदोलन के दौरान भी हमारी मांगों एवं समस्याओं के निदान नहीं किया जाता है तो हम अपने आंदोलन को और भी वृहत करने और तीव्र करने के लिए बाध्य होंगे। इस क्रमिक उपवास के तेरहवें दिन करनाल जिला इकाई से राज्य वित्त सचिव शमशेर सिंह, सर्किल प्रतिनिधि कुलबीर भूरा, सचिव वित सूभाष त्यागी, उप परदान राजिंदर कुमार, पारुल, सेवा सिंह, बलजीत सिंह, ओमपाल कुमार, धीरज कुमार, जोगिंदर कुमार, दिलबाग, उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed