{"_id":"5bb26633867a557fec71d558","slug":"161538418227-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जापान में कार्टून से बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाता है- एसीएस-","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जापान में कार्टून से बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाता है- एसीएस-
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। अतिरिक्त मुख्य सचिव रामनिवास ने कहा कि आज के समय में सफाई व पढ़ाई पर पैसे खर्च नहीं होते, उसके लिए केवल सोच में बदलाव लाने की जरूरत है। पढ़ाई से ही लोगों के जीवन में एक बड़ी क्रांति आई है और दुनिया में जितने भी देश महान कहलाएं हैं, वह सफाई और पढ़ाई के कारण ही है। जापान जैसे देश में तो कार्टून से बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाता है। वहां के नागरिक छुट्टी वाले दिन अपने-अपने क्षेत्र में सफाई अभियान चलाते हैं। अब भारत देश में भी आम लोग स्वच्छता के महत्व को समझ चुके हैं और स्वच्छ भारत मिशन एक जन आंदोलन का रूप ले चुका है, जिसका उल्लेख मेलिंडा गेट ने जिक्र किया है, यह हमारे लिए गौरव की बात है। अतिरिक्त मुख्य सचिव रामनिवास सोमवार को नीलोखेडी ब्लॉक के गांव हैबतपुर में स्वच्छता ही सेवा पखवाडा के तहत आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर एसीएस ने स्कूल पौधा रोपण किया तथा ग्रामीणों के साथ मिलकर सफाई अभियान चलाया और श्रमदान किया। इस अवसर पर एडीसी निशांत कुमार यादव, एसडीएम नरेंद्र पाल मलिक, बीडीपीओ राजकुमार, बीईओ धर्मपाल, राज्य परामर्शदाता स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा संदीप भारद्वाज, एपीओ नरेश कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजकुमार संधु, एबीपीओ सतीश शर्मा, ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर रेणु कांबोज, ग्राम सचिव नरेश कुमार, समाज सेवी अनिल गुप्ता, सरपंच राजपाल, परमजीत, देशराज, सुखविन्द्र , ममता पाल सहित महिला एवं पुरूषो ने सफाई अभियान में श्रमदान किया। एसीएस रामनिवास ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन सफलतापूर्वक चल रहा है, जिसके परिणामस्वरूप बच्चे बीमारियों से ग्रस्त होने से बच रहे हैं या कहिए कि करीब 3 लाख बच्चो को जीवनदान मिलता है। स्वच्छता ही सेवा अब एक जनआंदोलन बन गया है।
प्रधानमंत्री करेंगे गांव के सरपंच को सम्मानित
एसीएस ने कहा कि गांव हैबतपुर के लिए गर्व की बात है कि स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण 2018 के दौरान जिले में अव्वल स्थान पर रहा है, अब इस गांव का नाम हिन्दुस्तान के मानचित्र पर अंकित हो गया है, इतना ही नहीं इस गांव के सरपंच राजपाल को कल मंगलवार को दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण 2018 की रैंकिग में हरियाणा देश में प्रथम स्थान पर रहा है तथा हरियाणा में टॉप थ्री में करनाल, रेवाड़ी तथा गुरुग्राम का नाम शामिल है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता मिशन की तरह ही देश में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के साकारत्मक परिणाम मिल रहे हैं, इस दिशा में भी हरियाणा में काफी सुधार हुआ है। अब बेटियों को कोख में मरवाने की बजाए जन्म दे रहे हैं, जिसके फलस्वरूप यह लिंगानुपात बढ़कर 935 का आंकड़ा पार कर गया है। उन्होंने कहा कि अब बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं, पढ़ाई के साथ-साथ खेल के मैदान में भी अव्वल स्थान हासिल करके अपने परिवार व देश का नाम रोशन कर रही है।