फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ नपा कर्मचारियों ने निकाला मशाल जुलूस

कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ नपा कर्मचारियों ने निकाला मशाल जुलूस

Tue, 02 Oct 2018 12:01 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ नपा कर्मचारियों ने निकाला मशाल जुलूस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले आज शाखा करनाल के सैकड़ों महिला-पुरुष कर्मचारियों ने राज्य कमेटी के आह्वान पर शहर में हरियाणा सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ सोमवार को मशाल जुलूस निकाला गया। इसकी अध्यक्षता इकाई प्रधान वीरभान बिड़लान ने की, जबकि संचालन सहसचिव इन्द्रपाल सिंह चनालिया ने किया।

इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने सरकार विरोधी जमकर नारेबाजी भी की। इस अवसर पर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए जिला प्रधान वीरभान बिड़लान ने कहा कि सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों को देखते हुए नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा दोबारा से अपना आंदोलन तेज कर रहा है। संघ ने पिछले 9 मई से अपनी मांगों को लेकर हरियाणा में 16 दिन की हड़ताल की थी। सरकार से अपनी मांगों को लेकर 24 मई 2018 को बातचीत की गई, लेकिन सरकार ने दमनकारी नीतियों को अपनाते हुए जो समझौता किया था, उससे सरकार पीछे हट रही है, जिससे हरियाणा के नगरनिगम, नगरपालिका व नगर परिषद के सभी सफाई कर्मचारियों में भारी रोष है। इस बढ़ते रोष को देखते हुए नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा स्टेट कमेटी ने फैसला लिया है कि हरियाणा सरकार के खिलाफ अपनी पुन: मांगों को लेकर हरियाणा सरकार के खिलाफ एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी हरियाणा सरकार की होगी। इस मौके पर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला उपप्रधान ओमप्रकाश माटा ने संबोधित करते हुए कहा कि अगर सरकार ने नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा का 24 मई 2018 को हुआ समझौता जल्द लागू नहीं किया तो सभी विभागों के कर्मचारी इस आंदोलन में बढ़चढ़ कर भाग लिया। संघ राज्य कमेटी के फैसले के अनुसार दो अक्तूबर को सत्याग्रह आंदोलन सेक्टर-12 स्थित डीसी कार्यालय के सामने किया जाएगा। संघ अपने सैकड़ों कर्मचारियों को लेकर 3, 4, 5 को तीन दिवसीय हड़ताल करेगा। इस अवसर पर उपप्रधान रामसिंह ढिल्लोड़, राजबीर बूढ़ाखेड़ा, कोषाध्यक्ष रमेश दादूपुर, महिला विंग की प्रधान उर्मिला देवी व शारदा देवी, संजय बिड़लान, सत्यवान, संजय कांगड़ा, शीशपाल, रोहताश प्रोचा, संजय बालड़ी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed