फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   स्वास्थ्य विभाग का दावा : गली-सड़ी सब्जी और मछली खाने से हुई सात मजदूरों की मौत

स्वास्थ्य विभाग का दावा : गली-सड़ी सब्जी और मछली खाने से हुई सात मजदूरों की मौत

Sat, 29 Sep 2018 11:53 PM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग का दावा : गली-सड़ी सब्जी और मछली खाने से हुई सात मजदूरों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। नई अनाज मंडी में डायरिया और वायरल बुखार के कारण सात मजदूरों की मौत के बाद शनिवार सुबह सीएम मनोहर लाल कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहां जाकर उन्होंने मेडिकल कॉलेज में भर्ती मजदूरों का हाल चाल जाना और डॉक्टरों को निर्देश दिए कि मजदूरों के इलाज में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। इसके साथ ही मुआवजे को लेकर सीएम ने कहा कि शुक्रवार को राइस मिलर्स व आढ़तियों ने मृतक मजदूरों के परिवार को 50-50 हजार रुपये देने का आश्वासन दिया है, ऐसे में इन परिवार को एक-एक लाख रुपये मार्केटिंग बोर्ड से दिलाए जाएंगे, लेकिन मजदूरों की बात करें तो उन्होंने पांच-पांच लाख रुपये की डिमांड की हुई है। वहीं, दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग ने दावा किया है कि दूषित पानी पीने, सड़ी-गली सब्जी और मछली आदि खाने से मजदूरों को डायरिया और फूड प्लाइजनिंग से मौत हुई है। उधर, सीएम ने इस पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेंद्र ने बताया कि मजदूरों के बीमार होने का कारण मरी हुई मछली खाने व सब्जी मंडी से गली-सड़ी सब्जी बनाकर खाने बताया है। क्योंकि स्वास्थ्य विभाग ने अनाज मंडी के पानी के सैंपलों की जांच की है, जिसमें पहले चार सैंपल तो फेल थे, बाकि के सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद, विभाग ने जांच की। इसमें सामने आया कि एक व्यक्ति शाम को अनाज मंडी में मरीज हुई मछली बेचकर गया था और ये मजदूर सब्जी मंडी में गली सड़ी सब्जियों को अपने घर में बना कर खा लेते हैं।
विज्ञापन


200 कैंपरों व पांच टैंकरों से दिया मजदूरों को पेयजल
अनाज मंडी के मजदूरों के लिए मार्केट कमेटी की ओर से पेयजल के पांच टैंकर मंगवाए गए। इसके साथ ही 200 पानी के कैंपर लाए गए। ताकि पानी को लेकर मजदूरों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके साथ ही 50 से ज्यादा सफाई कर्मचारी अनाज मंडी में सफाई कार्य में लगे हुए हैं। बता दें नई अनाज मंडी में अभी तक सात मजदूरों की मौत हो चुकी है, हालांकि स्वास्थ्य विभाग एक मजदूर की मौत किसी अन्य बीमारी से बता रहा है। इससे अलग एक महिला, तीन साल के लड़के सहित छह लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने दर्शन सिंह को दी श्रद्धांजलि
करनाल। मुख्यमंत्री ने शनिवार को भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह अरोड़ा के निवास स्थान सदर बाजार जाकर उनके पिता समाजसेवी दर्शन सिंह के स्वर्गवास पर उन्हें सांत्वना दी तथा दर्शन सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने इस दुख की घड़ी में परिवार का ढांढस बंधाया। इस अवसर पर ओएसडी अमरेंद्र सिंह, प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल, भाजपा के जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद, स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र, डॉ. हरदीप सिंह सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed