{"_id":"5a7212104f1c1b8c268b7ba8","slug":"161517425168-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ कार्यालय पर जारी रहेगा आशा वर्कर का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ कार्यालय पर जारी रहेगा आशा वर्कर का धरना
Updated Thu, 01 Feb 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएमओ कार्यालय पर जारी रहेगा आशा वर्कर का धरना
करनाल। हरियाणा सरकार के असवेंदनशील रवैये के कारण आशा वर्करों में रोष बढ़ता जा रहा है। यूनियन की जिला प्रधान सुदेश रानी ने कहा कि 17 जनवरी की सफल राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 18 जनवरी से 25 जनवरी तक ब्लाक स्तरीय धरने, 26 जनवरी से 29 जनवरी तक सफल हड़ताल व 30 जनवरी को जेल भरो के सफल कार्यक्रम के बाद भी सरकार ने अभी तक आशाओं से बातचीत करने की कोई शुरूआत नहीं की है। इसलिए आशा वर्कर यूनियन की राज्य कार्यकारिणी के अनुसार लगातार सिविल सर्जन कार्यालय पर धरना चलाने का फैसला लिया है। जिला उपप्रधान सुमन सुभरी ने कहा कि हरियाणा सरकार एनएचएम के कार्यक्रम का निजीकरण करना चाहती है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। आशाओं को स्थाई कर्मचारी बनवाने, न्यूनतम वेतन 18 हजार दिलवाने, आशाओं को सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध करवाने, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को स्थाई बनवाने तक आशा वर्कर यूनियन का आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान ओमप्रकाश सिहमार, सचिव कृष्ण शर्मा, ब्लाक प्रधान रोशनलाल गुप्ता, सह सचिव अशोक पांचाल, मीना, गुड्डन, संतोष, संजोग, शीशपाल, लाजवंती, राजबाला व प्रवीन ने भी आशा वर्करों को संबोधित किया।