फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   स्टेट पेज के लिए- कमजोर पड़ा मानसून, एक जुलाई तक प्रदेश में दस्तक देने की संभावना

स्टेट पेज के लिए- कमजोर पड़ा मानसून, एक जुलाई तक प्रदेश में दस्तक देने की संभावना

Sat, 24 Jun 2017 10:55 PM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
स्टेट पेज के लिए- कमजोर पड़ा मानसून, एक जुलाई तक प्रदेश में दस्तक देने की संभावना
फोटो संख्या-2,3
विज्ञापन


मानसून के एक जुलाई तक प्रदेश में दस्तक देने की संभावना
-अभी तक 28 जून तक मानसून के पहुंचने का था अनुमान
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। मानसून का इंतजार कर रहे प्रदेश के किसानों को अभी एक सप्ताह तक इंतजार करना पड़ेगा। अभी तक अपने तयशुदा समय के अनुसार आगे बढ़ रहे मानसून की रफ्तार महाराष्ट्र में सुस्त पड़ गई है। अब मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक यह 28 जून की जगह 1 जुलाई के आसपास प्रदेश में दस्तक देगा। हालांकि 28 से 30 जून के बीच प्री-मानसून की बारिश जरूर होगी। प्रदेश में प्री मानसून की सक्रियता के चलते दिन और रात के तापमान में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। शनिवार को दिन में तेज धूप के कारण एक बार फिर से तापमान में उछाल आया और करनाल में अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री तक पहुंच गया, वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया।

आसमान में दिनभर बादलों की आवाजाही से अभी तक तापमान बढ़ोतरी पर लगाम लगा हुआ था, वहीं रात के तापमान में भी गिरावट जारी था। लेकिन शनिवार को मौसम साफ रहने के कारण पारा एक बार फिर से चढ़ने लगा है, वहीं मानसून का इंतजार कर रहे किसानों का इंतजार भी लंबा होता जा रहा है। सीएसएसआरआई के मौसम वैज्ञानिक डॉ. देवेंद्र बुंदेला का कहना है कि अभी मानसून महाराष्ट्र के नासिक, वलसाड जिलों में सक्रिय है, लेकिन रफ्तार सुस्त पड़ गई है। इसे मध्यप्रदेश, राजस्थान के रास्ते प्रदेश में आने में एक सप्ताह का समय लगेगा। अभी तक इसे 28 जून तक पहुंचने का अनुमान था, लेकिन अब यह सुस्त रफ्तार के कारण एक जून के आसपास प्रदेश में दस्तक देगा। हालांकि इससे पहले 28 से 30 जून के बीच कई जिलों में प्री-मानसून की झमाझम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed