फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   अमरनाथ यात्रियों के लिए जत्था रवाना

अमरनाथ यात्रियों के लिए जत्था रवाना

Fri, 16 Jun 2017 11:15 PM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रियों के लिए जत्था रवाना
करनाल। श्री अमरनाथ यात्रियों की सुविधा व पवित्र गुफा पर लंगर लगाने के लिए श्री अमरनाथ सेवा मंडल के 60 सेवकों का जत्था शुक्रवार को रवाना हुआ। जत्थे को हरियाणा शुगरफेड के चेयरमैन चंद्रप्रकाश कथूरिया ने हरी झंडी देकर रवाना किया। चेयरमैन कथूरिया ने कहा कि भगवान शिव की महिमा अपरंपार है। सेवा मंडल के प्रधान विजय सिंगला ने कहा कि इस वर्ष 22वें भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। श्री अमरनाथ सेवा मंडल को पवित्र गुफा पर यात्रियों की सुविधा के लिए अमरनाथ जी प्राइम बोर्ड की ओर से एक विशेष अनुमति प्राप्त है। इसके अनुसार पक्की धर्मशाला, शौचालय, स्नानघर का निर्माण करवाया गया। आज चार ट्रकों की ओर से खाद्य सामग्री भेजी गई। यात्रियों की सुविधा के लिए ठहरने, रात्रि विश्राम के लिए कंबल, चाय-नाश्ता, शुद्ध देसी घी का भोजन व चिकित्सा सेवा उपलब्ध करवाई जाएगी। इस अवसर पर अमरनाथ सेवा मंडल के संस्थापक मिट्ठन लाल, बृज भूषण अग्रवाल, संजय सिंगला, पृथ्वी राज, मोहित, देवी दयाल, प्रदीप सिकरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed