फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   तीन निजी अस्पतालों के साथ 100 से अधिक कूलरों में मिला लार्वा,

तीन निजी अस्पतालों के साथ 100 से अधिक कूलरों में मिला लार्वा,

Wed, 14 Jun 2017 10:52 PM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
तीन निजी अस्पतालों के साथ 100 से अधिक कूलरों में मिला लार्वा,
तीन निजी अस्पतालों के साथ 100 से अधिक कूलरों में मिला लार्वा, 80 फीसदी डेंगू का
विज्ञापन

फोटो संख्या-17
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। अगर आप प्राइवेट अस्पताल में इलाज करवाने के लिए जा रहे हैं तो सावधान। वहां आपको मच्छर के काटने से डेंगू और मलेरिया जैसा भयानक रोग हो सकता है। क्योंकि आजकल शहर के प्राइवेट अस्पतालों में एडिज मच्छर का लार्वा मिल रहा है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्पेशल अभियान चलाकर शहर के 35 प्राइवेट अस्पतालों में मलेरिया और डेंगू के लारवा की जांच की। जांच में तीन निजी अस्पतालों अशोक गुप्ता नर्सिंग होम, नीरा गर्ग नर्सिंग होम, प्रवीन गर्ग अस्पताल के कूलरों में एडिज मच्छर का लार्वा मिला है। प्राइवेट अस्पतालों के कूलरों में मलेरिया-डेंगू फैलाने वाले मच्छरों का लार्वा मिलने से हड़कंप मच गया है।
फिलहाल विभाग ने प्राइवेट अस्पतालों को चेतावनी देकर छोड़ दिया है। अब एक बार फिर दोबारा से अस्पतालों में जांच की जाएगी। अगर दोबारा भी लार्वा मिलता है तो विभाग अस्पतालों को नोटिस देगा और चालान करेगा। पिछले डेढ़ माह से स्वास्थ्य विभाग की दो टीमें शहर की कॉलोनियों, सेक्टरों सहित अन्य जगह चेकिंग कर रहीं हैं। अभी तक विभाग 26 हजार 211 हाउस चैक कर चुका है, जिनमें से 148 जगह डेंगू और मलेरिया का लारवा मिला है। दोनों टीमों ने 14 हजार 701 कूलरों को चैक किया है। इनमें से 101 पॉजिटिव पाए गए हैं। 80 फीसदी जगह विभाग को डेंगू का लार्वा मिला रहा है। पहली बार चैक किए गए हाउस के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घरों के मालिकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया है। दूसरी बार चैक करने पर जहां भी दोबारा लार्वा मिलेगा, उन्हे नोटिस दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य 2022 तक जिले को मलेरिया और डेेंगू से मुक्त बनाने का है। घरों और प्राइवेट अस्पतालों में भारी मात्रा में लार्वा मिलने से जाहिर है कि विभाग द्वारा की जा रही जागरूकता के बाद भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं।
विज्ञापन

---------------------------

आज से शुरू होगी फॉगिंग
स्वास्थ्य विभाग ने नगर निगम को पत्र लिखकर शहर में फॉगिंग और स्प्रे करवाने के निर्देश दिए हैं। ताकि जहां भी लार्वा हो उसे नष्ट किया जा सके। स्प्रे और फॉगिंग की दवाई स्वास्थ्य विभाग देगा। जबकि इसे करवाने की जिम्मेदारी निगम और पंचायतों की रहेगी। जहां पर डेंगू और मलेरिया का लार्वा मिला है इसके आसपास के एरिया में स्वास्थ्य विभाग की टीम खुद खड़ा होकर उसके 100 मीटर के एरिया में फॉगिंग और स्प्रे करवाएगी। ताकि उस एरिया में दोबारा से डेंगू का लार्वा न पनप सके। इसी के साथ गांवों में स्प्रे और फॉगिंग करवाने की जिम्मेदारी पंचायत की है। शहर और गांवों में दोनों जगह आज से फॉगिंग शुरू की जाएगी। ---------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
दूसरी बार लार्वा मिलने पर तीन को दिया नोटिस
सिविल सर्जन डॉ. योगेश कुमार ने बताया कि विभाग की टीम को पहली बार जहां-जहां लार्वा मिला था। वहां दोबारा से जांच की गई। चेकिंग में तीन केस पॉजिटिव पाए गए। विभाग ने तीनों को नोटिस दे दिया है। अगर दोबारा भी पॉजिटिव पाए गए तो विभाग द्वारा चालान किए जाएंगे।
--------------------
बॉक्स
विभाग चला रहा जागरूकता अभियान
स्वास्थ्य विभाग डेंगू और मलेरिया से रोकथाम के लिए लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है। विभाग की दो टीमें लोगों को जाकर जागरूक कर रही हैं। इसी के साथ पंफ्लेटस, बैनर, मीडिया और अन्य माध्यमों से लोगों को जागरूक कर रहा है। ताकि इस भयानक रोग

विभाग लगातार चेकिंग कर रहा है। प्राइवेट अस्पतालों को चैक करने के लिए स्पेशल ड्राइव चलाई थी। इसके तहत 35 प्राइवेट अस्पतालों को चैक किया गया। जिनमें से तीन अस्पतालों के कूलरों में डेंगू का लार्वा मिला है। तीनों को चेतावनी देकर छोड़ा गया है। दोबारा लार्वा मिलता है तो नोटिस और चालान किया जाएगा।
-डॉ. योगेश कुमार, सिविल सर्जन, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed