फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   16 round firing on rice millers home

राइस मिलर के घर पर 16 राउंड फायरिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 02:26 AM IST
विज्ञापन
16 round firing on rice millers home
आईजी कार्यालय से करीब 300 मीटर दूर सेक्टर-8 स्थित राइस मिलर की कोठी नंबर-23 के सामने कार सवार चार बदमाशों ने सुबह करीब 6.30 बजे अंधाधुंध फायरिंग कर दी। पांच मिनट में इन बदमाशों ने करीब 16 राउंड फायर किये। इसमें तीन राउंड फायर कोठी के बाहर खड़ी कार पर और बाकी कोठी की दीवार पर की। इस दौरान राइस मिलर सुभाष सिंगला अपने पूरे परिवार के साथ घर पर ही थे। जाते-जाते बदमाश राइस मिलर को जान से मारने की धमकी भी दे गये।
विज्ञापन

राइस मिलर सुभाष सिंगला ने बताया कि सोमवार की सुबह साढ़े छह बजे तीन से चार बार डोर बेल बजी तो हमने सोचा की दूध देने वाला बहादुर आया है। इस कारण उसकी पत्नी विद्या देवी ने दूध लेने के लिये कोठी के अंदर वाला छोटा दरवाजा खोला। तभी मेन गेट के बाहर खड़े बदमाशों ने गालियां देते हुये गोलियां बरसा दी। उसकी पत्नी तुरंत घर के अंदर आ गई। गोलियां की आवाज सुनकर वे सभी डर गये और घर से बाहर नहीं निकले। करीब 16, 17 राउंड फायर कर बदमाश जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गये। इसके बाद उनके पड़ोसी उनके घर के बाहर आ गये। तब जाकर उन्होंने पुलिस को फोन किया और घर से बाहर आकर देखा तो कार का शीशा टूटा हुआ था और घर की दीवार पर गोलियों के निशान थे। पुलिस को सूचना देने के बाद एसपी गंगाराम पूनिया, डीएसपी और थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर गोलियों के करीब 13 खोखे और दो जिंदा कारतूस बरामद किये। भाजपा नेताओं सहित शहर के बड़े व्यापारी भी मौके पर पहुंचे और पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अभी फायरिंग करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed