{"_id":"679fcdc16f8aaf337e04cf89","slug":"16-lakhs-cheated-in-the-name-of-applying-for-australian-visa-karnal-news-c-18-knl1008-572874-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: ऑस्ट्रेलिया का वीजा लगाने के नाम पर 16 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: ऑस्ट्रेलिया का वीजा लगाने के नाम पर 16 लाख ठगे
विज्ञापन
करनाल। ऑस्ट्रेलिया का स्पाउस वीजा दिलाने के नाम पर 16 लाख रुपये ठग लिए। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत में पीड़ित किरण ने बताया कि वह विदेश जाना चाहती है। उसने 2024 में पीटीई की थी। उसके पास एक अनजान नंबर से फोन आया। एक लड़की ने उससे बात की और भरोसा दिलाया कि उनका इमिग्रेशन सेंटर ऑस्ट्रेलिया का स्पाउस वीजा आसानी से दिलवा सकते हैं। 10 मई 2024 को वह अपने पति, ससुर व रिश्तेदार के साथ उनके ऑफिस पटियाला में गए।
वहां उनकी बात हरनूर कांबोज से हुई। उन्होंने कहा कि 21 लाख रुपये लगेंगे। उसने अलग-अलग समय में उन्हें 16 लाख रुपये दे दिए। आरोपियों ने वीजा की फाइल शुरू कर दी। इसके बाद सितंबर 2024 में उसे पता चला कि वीजा रद्द हो गया है। इसके बाद उसने आरोपियों से बात करनी चाही तो उन्होंने नहीं की। अब रुपये भी वापस नहीं दे रहे हैं।