फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   16 infected corona including doctor and cop in karnal

करनाल में डाक्टर और पुलिसवाले सहित 16 संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
16 infected corona including doctor and cop in karnal
कोरोना वायरस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। करनाल में रविवार को 16 नये मामले सामने आए हैं। इनमें से छह मधुबन पुलिस अकादमी के हैं। ये सभी प्रोबेशनर्स सब इंस्पेक्टर हैं और सभी 25 से 26 साल के हैं। इसके अलावा, अकादमी के कर्मचारी का बेटा है, जो बाहर पढ़ता है। एक साथ इतने मामले सामने आने पर पुलिस अकादमी में हड़कंप का माहौल है। वहीं, कल्पना चावला मेडिकल कालेज की एक डाक्टर भी कोरोना पाजिटिव मिली है, वह कोरोना मरीज के संपर्क में आने से संक्रमित हुई है। वहीं शहर के अलग अलग इलाकों में कोरोना के पाजिटिव केस मिले हैं।
विज्ञापन

जिले में करीब एक पखवाड़े से लगातार कोरोना के केस मिल रहे हैं। शुक्रवार को एक दिन राहत मिलने के बाद बीते रोज शनिवार को चार कोरोना पाजिटिव मिले थे। अब एक साथ 16 नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के भी कान खड़े हो गये हैं। इनमें ज्यादातर लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री गुरुग्राम, दिल्ली और फरीदाबाद की है। कोरोना के सभी मरीजों को नीलोखेड़ी में बनाए गए कोविड केयर सेंटर में भेजा गया है, क्योंकि इनमें से किसी को भी लक्षण नहीं हैं। विदित हो कि प्रोबेशनर्स सब इंस्पेक्टर का एक ग्रुप फरीदाबाद से करनाल पहुंचा था। इनके सैंपल लिये गये थे जिनमें से छह जवान पाजिटिव मिले हैं। ये जवान मूल रूप से खरखौदा, झज्जर, पलवल, मानेसर के रहने वाले हैं। इसी प्रकार 2 केस सदर बाजार से हैं। इनमें से एक फ्रूट वेंडर है और दिल्ली में काम करता है। दूसरा व्यक्ति दिल्ली की एक जूता कंपनी में काम करता है। आर्य पुरम निवासी 24 वर्षीय युवक नोएडा में एक मोबाइल कंपनी में काम करता है और हाल ही में करनाल आया है। इसी प्रकार नमस्ते चौक निवासी 30 साल की युवती और एक केस शिव कॉलोनी से है, यह युवक मुंबई से लौटा है। साथ ही एक केस घरौंडा से, एक केस गांव कालरम से और एक अन्य केस कैथल जिले से संबंधित है। दूसरी ओर कल्पना चावला मेडिकल कालेज की एक महिला डाक्टर की रिपोर्ट भी पाजिटिव मिली है। जिले में अब कोरोना के कुल 143 मामले हो गये हैं, जिनमें से 2 की मृत्यु हो गई है और 84 एक्टिव हैं। वहीं 57 मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए हैं। जिला प्रशासन की ओर से संबंधित एरिया को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए एरिया को सील कर दिया गया है और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्क्रीनिंग का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

आज आयेगी 210 लोगों की रिपोर्ट
सिविल सर्जन के अनुसार जिले में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से संदिग्ध कुल 12170 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए, जबकि इनमें से 11801 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है और 210 व्यक्तियों की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमों का करें पालन : डीसी
डीसी निशांत यादव ने जिलेवासियों से अपील की है कि जरूरी कार्य के लिए ही घर से बाहर निकलें और मास्क का प्रयोग करें। सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें और अपने आपको निरंतर सैनिटाइज करते रहें। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के बढ़ते केसों के दृष्टिगत प्रशासन सख्त है, जो व्यक्ति बिना मास्क के घर से बाहर निकलेगा, उसका 500 रुपये का चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed