फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   पांच अप्रैल को होगा जिला बार संघ का चुनाव, निर्मल सिंह ने तीसरी बार ठोकी ताल, कंवरप्रीत व विनोद शर्मा देंगे टक्कर

पांच अप्रैल को होगा जिला बार संघ का चुनाव, निर्मल सिंह ने तीसरी बार ठोकी ताल, कंवरप्रीत व विनोद शर्मा देंगे टक्कर

Mon, 01 Apr 2019 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
पांच अप्रैल को होगा जिला बार संघ का चुनाव, निर्मल सिंह ने तीसरी बार ठोकी ताल, कंवरप्रीत व विनोद शर्मा देंगे टक्कर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। जिला बार संघ का चुनाव तय हो गया है, इस बार चुनाव पांच अप्रैल को होगा। प्रधान पद के लिए तीसरी बार निर्मल सिंह स्टौंडी ने ताल ठोकी है, साथ ही कंवरप्रीत सिंह भाटिया व विनोद शर्मा ने भी प्रधान पद के लिए आवेदन किया है। इसी प्रकार, उपप्रधान के लिए अनिल पंवार, उमेश चौहान व विनोद राणा के बीच मुकाबला होगा। सचिव के लिए हरीश आर्य और नरेश कुमार आमने-सामने होंगे। संयुक्त सचिव के लिए पवन दीप कल्याण व सुषमा देवी के बीच चुनावी जंग होगी। वहीं, जीत को लेकर सभी प्रत्याशियों ने जोड़ तोड़ शुरू कर दी है। देखना यह है कि जीत का ताज किसके सिर पर सजता है।

रविवार को चुनाव कमेटी के सदस्य संदीप चौहान ने उम्मीदवारों की सूची जारी की। उन्होंने बताया कि कोषाध्यक्ष के लिए दो अधिवक्ताओं ने नामांकन भरा था। रविवार को मुकेश सिंगला ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके चलते, तरुण शर्मा कोषाध्यक्ष घोषित किए गए हैं। चुनाव के लिए बनाई गई समिति में एडवोकेट सुधाकर मित्तल, एडवोकेट वीरेंद्र कुमार बहल व एडवोकेट संदीप चौहान शामिल हैं। चुनाव कमेटी सदस्यों ने बताया कि उम्मीदवार चार अप्रैल तक अपना प्रचार कर सकेंगे। एक अप्रैल को दोपहर एक बजे बार रूम में उम्मीदवार वकीलों के साथ अपने विचार साझा करेंगे। इधर तरुण शर्मा के समर्थकों ने उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर विनोद गुप्ता, दीपक टुटेजा, अभिषेक लाठर, हरिकृष्ण, तपन वर्मा, मनोज जाणी, विक्रमजीत रांवर व सचिन नरवाल मौजूद रहे। बता दें कि पिछली बार 1600 से ज्यादा वोट थी, अब तक फाइनल वोटर्स की लिस्ट जारी नहीं हुई है। इस बार चुनाव बार काउंसिल की निगरानी में हो रहा है। इससे पहले जिला बार काउंसिल के सदस्य ही चुनाव को देखते थे, हालांकि दो बार विवाद होने के कारण ये फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed