{"_id":"5c9146d1bdec22140d56a392","slug":"151553024721-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस व ट्रक की भिड़ंत, 10 सवारियां घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस व ट्रक की भिड़ंत, 10 सवारियां घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इंद्री। हरियाणा रोडवेज बस की बजरी से भरे ट्रक से भिड़ंत हो गई। इस घटना में बस में बैठी 10 सवारियां घायल हो गईं। घटना होते ही आसपास दर्जनों की संख्या में लोग एकत्रित हो गए। बताया गया है कि इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल भिजवाया गया है, बाकी के लोगों को अन्य वाहनों की सहायता से रवाना कर दिया गया।
मंगलवार को हरियाणा रोडवेज बस सवारियों को लेकर करनाल से इंद्री की ओर आ रही थी। सुबह 7:30 बजे के करीब जैसे ही बस जनेसरो गांव के समीप पहुंची तभी सामने से आ रहे बजरी से भरे ट्रक से उसकी आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। घटना में बस की खिड़कियां टूटकर अलग जा गिरीं, जिससे बस में बैठे 10 लोग घायल हो गए। बताया गया है कि घटना होते ही बस चालक मौके से फरार हो गया। घटना में गंभीर रूप से घायल हुए दो लोगों को अस्पताल भिजवाया गया है। जबकि अन्य सवारियों को अन्य वाहनों की सहायता से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस व ट्रक को क्रेन की सहायता से मौके से हटवाया। जांच अधिकारी रमेश मलिक ने बताया कि घटना में किसी भी सवारी को गंभीर चोट नहीं आई है। बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर मामलेे की जांच की जा रही है। बता दें कि इंद्री करनाल रोड को फोरलेन करने का कार्य चल रहा है। कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है और रोजाना लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं।