{"_id":"5bae7353867a55019d617cf1","slug":"151538159443-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 2","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 2
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। प्रदेश के 310 सरकारी स्कूलों में अब नौंवी कक्षा के विद्यार्थी अंग्रेजी में मैथ व साइंस की पढ़ाई करेंगे। यह पढ़ाई अगले महीने से चयन किए गए स्कूलों में शुरू हो जाएगी। इसके लिए शिक्षा निदेशालय ने निर्देश भी जारी कर लिए है। जिले की बात करें तो जिले में 28 सरकारी स्कूलों का चयन किया गया है। फिलहाल इन ही स्कूलों में विद्यार्थी अंग्रेजी में मैथ व साइंस पढ़ेंगे, इसके बाद प्रदेश के सभी स्कूलों में यह लागू किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि दसवीं तक यह विषय हिंदी मीडियम में पढ़ने से सरकारी स्कूलों के बच्चे यह विषय कम ले रहे थे। सरकार ने इसी कारण नौंवी से ही मैथ और साइंस इंग्लिश मीडियम में पढ़ाने का फैसला लिया है। दूसरा कारण यह भी है कि जब बच्चा 11वीं में नॉन मेडिकल या मेडिकल लेता था तो वह हिंदी मीडियम में पढ़ा होने से सही तरीके से सिलेबस को कवर नहीं कर पाता था। जिसका सीधा असर रिजल्ट पर पड़ता था। अब इंग्लिश मीडियम में सिलेबस पढ़ने से बच्चे का बेस भी स्ट्रांग होगा। नौंवी कक्षा में मैथ और साइंस इंग्लिश में उसी स्कूल के शिक्षक पढ़ाएंगे। इसके लिए अलग से सेक्शन भी बनाया जाएगा। यदि स्कूल में नौंवी कक्षा के दो सेक्शन हैं तो उनमें से एक सेक्शन को ही कवर किया जाएगा। उसके बाद अगले वर्ष में दोनों सेक्शन से इंग्लिश मीडियम में पढ़ाई होगी, जबकि नौंवी कक्षा के अन्य विषय हिंदी में ही पढ़ाए जाएंगे।
विभाग देगा किताबों के लिए देगा 15 हजार रुपये
जिन स्कूलों का चयन किया गया है उन स्कूलों के विद्यार्थियों को विभाग की ओर से किताबें उपलब्ध कराई जाएंगी। इंग्लिश मीडियम की मैथ व साइंस की किताबें खरीदने के लिए 15-15 हजार रुपये की ग्रांट विभाग द्वारा दी जाएगी और स्कूल किताबें खरीदकर विद्यार्थियों को देंगे। ताकि वे अच्छे से पढ़ाई कर सके।
.....................................
इन स्कूलों में होगी में पढ़ाई
शिक्षा निदेशालय की ओर से पहले स्कूलों से प्रस्ताव मांगे गए थे। अब सरकार ने इन स्कूलों में इंग्लिश मीडियम सिलेबस पढ़ाने का फैसला लिया है। जीएसएसएस बसताड़ा, जीसीसीसी भादसो, जीसीसीसी दाह, जीजीएसएसएस घरौंडा, जीएसएसएस गढ़ी बीरबल, जीएसएसएस इंद्री, जीजीएसएसएस इंद्री, जीजीएसएसएस प्रेम नगर करनाल, जीएसएसएस काछवा, जीएसएसएस कुंजपुरा, जीएसएसएस कोहंड, जीएसएसएस नीलोखेड़ी, जीएसएसएस संगोहा, जीएसएसएस दरड़, जीएसएसएस कुटेल, जीएचएस नगला मेघा, जीएसएसएस मंजूरा, जीएसएसएस शेखपुरा सोहाना, जीएसएसएस टिकरी, जीएसएसएस उचाना, जीएसएसएस करनाल, जीजीएसएसएस रेलवे रोड करनाल,जीजीएसएसएस कुंजपुरा, जीएसएसएस जलमाना, जीएसएसएस तरावड़ी, जीएसएसएस सुबरी, जीएसएसएस मंगलपुर, जीएसएसएस जलमाना।
विज्ञापन
........................
इस बार से ही नौंवी कक्षा के विद्यार्थी इंग्लिश मीडियम में मैथ और साइंस पढ़ेंगे, इसके लिए शिक्षा विभाग ने 310 स्कूलों का चयन किया है। इनमे जिले के 28 सरकारी स्कूल भी शामिल है। अगले महीने से ही इन स्कूलों में इंग्लिश में पढ़ाई शुरू की जाएगी।
डॉ. सुशील कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, करनाल।