फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   चुनाव की आहट : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बराला ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश, बोले, चुनाव को लेकर रहें तैयार

चुनाव की आहट : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बराला ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश, बोले, चुनाव को लेकर रहें तैयार

Thu, 27 Sep 2018 09:52 AM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 09:52 AM IST
विज्ञापन
चुनाव की आहट : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बराला ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश, बोले, चुनाव को लेकर रहें तैयार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि देश में चुनाव की आहट शुरू हो गई है। भारतीय जनता पार्टी देश व प्रदेश में सभी चुनाव विकास के नाम पर लड़ेगी। प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए पिछले चार सालों में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में भय, भूख और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए विशेष काम किए गए हैं, जिससे प्रदेश की जनता को सीधा लाभ पहुंच रहा है।
इससे भाजपा के कार्यकर्ताओं का भी मनोबल बढ़ा है। प्रदेश अध्यक्ष बुधवार को सेक्टर-14 स्थित श्री कृष्णा मंदिर में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इससे पहले, उन्होंने जिला कोर कमेटी की बैठक ली। इस दौरान, पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा की सरकार ने प्रदेश में राज के मायने बदले हैं, जिसका दुख आज विपक्ष के लोगों को हो रहा है, परंतु प्रदेश के 2 करोड़ 60 लाख लोगों को इससे खुशहाली मिल रही है। आज प्रदेश सरकार की पारदर्शी नीति से गरीब का बच्चा भी प्रथम श्रेणी का अफसर बन रहा है। प्रदेश में मंत्रियों की लिस्ट व पर्ची अब ढूंढे से नहीं मिलती, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ऐसा कर दिया कि अब पढ़ा-लिखा हर युवा अपनी योग्यता पर गर्व करके उच्च पद हासिल कर रहा है। प्रदेश में सभी जरूरी सुविधाएं ऑनलाइन हैं, बिचौलिए आज सब्जी की रेहड़ी लगाने पर मजबूर हैं, परंतु मेहनतकश, ईमानदार लोग आज आगे बढ़ रहा है। जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि बिना संगठन के कोई भी कार्य सफल नहीं होता। सभी को एकजुट होकर आने वाले चुनाव की तैयारी करनी है, चुनाव कोई भी हो उसे कभी छोटा नहीं समझना चाहिए, जीत के लिए चुनाव लड़ना है। प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल ने कार्यकर्ताओं में विशेष अंदाज से जोश भरा और कहा कि नगरनिगम के चुनाव तक जोश कम नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

कराई विशेष गिरदावरी
सवालों के जवाब में प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों को बताया कि किसानों की खराब फसल का मुआवजा हमारी सरकार ने विशेष गिरदावरी करवाकर दिया है। पिछली सरकारें मुआवजे के नाम पर 5 और 10 रुपये के चैक देती थी हमने एक एकड़ पर मुआवजे के रूप में 12 हजार रुपये भी दिए हैं। अब प्रदेश में बारिश से फसल खराब हुई हैं मुख्यमंत्री ने तुरंत विशेष गिरदावरी करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में मुख्यमंत्री ने विकास के लिए जो घोषणाएं की हैं, वह समय रहते सभी पूरी होंगी ऐसा विश्वास है, मुख्यमंत्री द्वारा समय-समय पर सभी घोषणाओं की समीक्षा की जाती है। बरसाती समय के बाद टूटी हुई सभी सड़कों को ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम चुनाव को लेकर भी रखें तैयारी
जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा के जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद ने कहा कि सभी कार्यकर्ता नगर निगम के चुनाव के लिए तैयार रहें, कभी भी चुनाव की घोषणा हो सकती है, बिना संगठन के चुनाव के कोई मायने नहीं। कार्यक्रम में नवनियुक्त विधानसभा तालमेल समिति के संयोजक अशोक सुखीजा ने मंच संचालन भी किया। इस मौके पर श्रम एवं रोजगार मंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व केंद्रीय मंत्री आईडी स्वामी, पूर्व मंत्री शशिपाल मेहता, घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण, असंध के विधायक बख्शीश सिंह विर्क, करनाल के प्रभारी रामेश्वर चौहान, प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल, पूर्व विधायक रमेश कश्यप, पूर्व मेयर रेणू बाला गुप्ता, करनाल विधानसभा के तालमेल समिति के संयोजक अशोक सुखीजा, भाजपा के जिला अध्यक्ष जगमोहन आनंद, महासचिव योगेंद्र राणा, राजबीर शर्मा, मंडल अध्यक्ष अमर ठक्कर, दीपक गुप्ता, प्रवीण लाठर, कृष्ण गर्ग, मुकेश अरोड़ा, भगवानदास अग्गी, शमशेर सिंह नैन, कुलदीप शर्मा, सुनील गोयल, अशोक मदान, मीना कांबोज, सीमा कश्यप, निर्मल तंवर, सोनिया पंडित, सहित जिले के सभी भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed