फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   मंडियों में धान की आवक और खरीद शुरू, बासमती 1509 2400 रुपये तक पहुंची

मंडियों में धान की आवक और खरीद शुरू, बासमती 1509 2400 रुपये तक पहुंची

Mon, 17 Sep 2018 12:26 AM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
मंडियों में धान की आवक और खरीद शुरू, बासमती 1509 2400 रुपये तक पहुंची
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

निसिंग (करनाल)। सरकार की ओर से अभी तक धान की सरकारी खरीद शुरू नहीं हुई है, हालांकि शहर की अनाजमंडी में बीते तीन दिनों से किसानों का बासमती किस्म का 1509 धान पहुंच रहा है। इसे व्यापारियों द्वारा तुरंत खरीदा जा रहा है। बीते कई दिनों से मंडी में किसानों का धान पहुंचना शुरू हो गया है। व्यापारियों द्वारा जिसकी खरीद शुरू होते ही मंडी में आवक बढ़ने लगी। रविवार को मंडी में धान की आवक एक हजार क्विंटल तक पहुंच गई है। मंडी में अभी तक बासमती की 1509 किस्म का धान ही पहुंच रहा है। व्यापारियों द्वारा जिसे 22 सौ रुपये प्रति क्विंटल से लेकर 24 सौ दस तक खरीद किया जा रहा है। जो कंबाइन से कटाई किया गया है। इसकी तुरंत खरीद की जा रही है। हालांकि मंडी में धान का व्यापार करने वाले दलालों के पुराने धान की खरीद भी चल रही है। मंडी में धान की कम आवक के कारण 70 फीसदी कमीशन एजेंटों की दुकानों पर अभी धान नही पहुंच पाया है, लेकिन मंडी के कमीशन एजेंटों ने दुकानों पर प्रतिदिन जाना शुरू कर दिया है। उनकी ओर से खरीद से पूर्व की तैयारियां दुरूस्त की जा रही है। इस संबंध में मार्केट कमेटी उप चेयरमैन मुकेश गोयल ने किसानों से अपील की है कि वे अपने धान की सफाई कर व सुखाकर लाएं, ताकि उनके धान का उचित दाम मिल सकें। किसानों को मार्केट कमेटी की ओर से सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाऐगी। धान के सीजन में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नही होने दी जाऐगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed