फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   जेल भरो आंदोलन : सरकार के खिलाफ गरजे कर्मचारी

जेल भरो आंदोलन : सरकार के खिलाफ गरजे कर्मचारी

Fri, 10 Aug 2018 01:10 AM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
जेल भरो आंदोलन : सरकार के खिलाफ गरजे कर्मचारी

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। अखिल भारतीय किसान सभा, खेत मजदूर यूनियन एवं सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन के राष्ट्रव्यापी जेल भरो आंदोलन के आह्वान पर फव्वारा पार्क में जनसभा खेत मजदूर यूनियन के राज्य प्रधान जगमाल सिंह, सीटू जिला प्रधान कलीराम, किसान सभा के नेता रामस्वरूप, आंगनबाड़ी जिला प्रधान रूपा राणा, मिड-डे मील जिला प्रधान शिमला देवी की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान प्रशासन की ओर से पार्क के बाहर ग्राउंड को अस्थायी जेल बनाया गया और कुछ देर बाद कर्मचारियों को रिहा कर दिया गया।
आंदोलन का संचालन सीटू जिला सचिव जगपाल राणा ने किया। जगमाल सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते अमीरी और गरीबी के बीच आर्थिक खाई बड़ी है। किसान आत्महत्या करने पर मजबूर हुआ है। खेती पर आश्रित रोजगार के संकट के चलते मनरेगा एक सहारा था। केंद्र सरकार द्वारा उसमें बजट कटौती कर मजदूरों की रोजी रोटी पर हमला तेज किया है। किसान सभा के नेता रामस्वरूप ने कहा कि किसानों को खराब फसलों का मुआवजा मिलने की बजाए निजी बीमा कंपनियों की लूट के लिए छोड़ दिया। पशुपालन का काम भी तबाही की कगार पर है।
विज्ञापन

सीटू जिला सचिव जगपाल राणा ने कहा कि खाद्य सुरक्षा भाजपा सरकार देने में नाकाम रही है। नए राशन कार्ड नहीं, पात्र परिवारों को बीपीएल कार्ड नहीं, पात्र बुजुर्गों की पेंशन नहीं मिल पा रही। जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों को नहीं मिल रहा, जिससे आम लोगों में रोष है। सीटू जिला उपाध्यक्ष जोगा सिंह, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान ओमप्रकाश सिंहमार ने कहा कि सरकार मजदूरों कर्मचारियों की अनदेखी कर रही
विज्ञापन
विज्ञापन

है। समान काम समान वेतन, परियोजना कर्मियों की मांगें, बेरोजगारी की समस्या हल करने में सरकार नाकाम रही है। आंगनबाड़ी नेता मधु शर्मा व बिजनेश ने कहा कि बजट कटौती कर कर्मियों के साथ धोखा किया गया है। सभा को मिड डे मील प्रधान शिमला देवी, जरासो देवी, पार्वती तनेजा, कृष्ण शर्मा, सतपाल सैनी, रोशनलाल गुप्ता, अशोक पांचाल, राजिंद्र सिंह अशोक कुमार, दीपू, अश्वनी, सुरेश कुमार, मेहर सिंह, सियानंद, हरीश बागी, विजय कांबोज, देसराज, दरिया सिंह, राजबीर, सुरेंद्र, रलदू व राकेश ने कर्मचारियों को संबोधित किया। इसके बाद किसान मजदूर और महिलाएं फव्वारा पार्क से जिला सचिवालय की ओर कूच कर गए। जिला सचिवालय के बाहर गिरफ्तारियां दी गई। मजदूर अपनी मांगों को लेकर 14 अगस्त को जिला मुख्यालय के सामने रात्रि जागरण करेंगे। यदि सरकार ने मांगें नहीं मानी तो पांच सितंबर को दिल्ली संसद कूच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed