{"_id":"5a7c976d4f1c1bff388b71e7","slug":"151518114669-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 एकड़ जमीन को लेकर दो पक्षों में चली तलवारें और गंडासी, आधा दर्जन घायल, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 एकड़ जमीन को लेकर दो पक्षों में चली तलवारें और गंडासी, आधा दर्जन घायल, एक गंभीर
Updated Fri, 09 Feb 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
26 एकड़ जमीन को लेकर दो पक्षों में चली तलवारें और गंडासी, आधा दर्जन घायल, एक गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
असंध। कस्बे के गांव राहड़ा में 26 एकड़ जमीन पर चल रहे विवाद को लेकर वीरवार को दो पक्षों के बीच गंडासी व तलवारें चली। इसमें दोनों पक्षों के आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों में एक व्यक्ति की हालत ज्यादा गंभीर है। घायलों को इलाज के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां पर प्राथमिक इलाज के बाद उपचार के लिए सभी को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां सभी का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार गांव राहड़ा मे दो पक्षों में पिछले कई वर्षों से 26 एकड़ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। झगड़े में गंभीर रूप से घायल रामबीर, संदीप, राजिंद्र व सुनहरा सिंह ने बताया कि उनका एक भाई गूंगा बहरा था, जिसकी मौत हो गई थी। वहीं दूसरे पक्ष के लोगों ने धोखे से उसकी 26 एकड़ जमीन की वसीयत अपने नाम करवा ली थी। जबकि कानून के हिसाब से यह जमीन उसके भाईयों में बराबर बंटनी थी। लेकिन दूसरे पक्ष ने 26 एकड़ जमीन पर जबरदस्ती कब्जा कर रखा है। जबकि मामला असंध एसडीएम कोर्ट में विचाराधीन है। गुरूवार को रामबीर खेत में अकेला था। इसी दौरान उसके ऊपर दूसरे पक्ष के विकास, गोल्डी व तरसेम ने हमला कर दिया। हमले की सूचना मिलने पर खेत में पहुंचे उसके अन्य साथियों को भी काफी चोटे आई हैं। गंभीर रूप से घायल रामबीर ने बताया कि दूसरे पक्ष के लोग पहले भी उनके ऊपर हमला कर चुके हैं। इस बारे में उन्होंने असंध थाना में शिकायत भी दी हुई थी। वहीं दूसरी पार्टी से घायल हुए विकास, गोल्डी व तरसेम का कहना है कि रामबीर ने अपने साथियों समेत उनकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास करने के लिए खेत में आया था, जिस कारण झगड़ा हुआ। हमले में रामबीर की हालत ज्यादा गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ----------------------वर्जन उनके पास राहड़ा गांव में दो पक्षों के बीच झगड़ा होने की शिकायत आई थी। मामले की जांच की जाएगी। -वीरेंद्र सिंह पुलिस जांच अधिकारी ------------------