{"_id":"5a70bc094f1c1b83268b779b","slug":"151517337609-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निलंबित प्राध्यापकों को बहाल करवाने को लेकर प्राध्यापकों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निलंबित प्राध्यापकों को बहाल करवाने को लेकर प्राध्यापकों ने दिया धरना
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निलंबित प्राध्यापकों को बहाल कराने के लिए प्राध्यापकों ने दिया धरना
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
गुरु नानक खालसा कॉलेज के प्राध्यापकों ने मांगों को लेकर कॉलेज में सांकेतिक धरना दिया। कॉलेज यूनिट प्रधान प्रो. शशि मदान एवं जोनल सचिव प्रो. अजय के नेतृत्व में यह धरना दोपहर एक से दो बजे तक कॉलेज में दिया गया। हरियाणा कॉलेज टीचर एसोसिएशन यूनिट के उपप्रधान डॉ. बीर सिंह ने बताया कि गुरु नानक खालसा कॉलेज यमुनानगर के दो वरिष्ठ प्राध्यापकों को कॉलेज प्रबंधन ने निलंबित कर दिया, इससे परेशान अध्यापक धरने पर बैठे हैं। अध्यापकों की मांग है कि दोनों प्राध्यापकों को बहाल किया जाए एवं प्राध्यापकों की मांगों को पूरा किया जाए। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन के आह्वान पर 16 फरवरी को पंचकूला में शिक्षा सदन पर भी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. रामपाल, डॉ. गुरिंद्र, प्रो. अंजू चौधरी, प्रो. प्रीति आदि भी मौजूद रहे।