{"_id":"595a83b94f1c1b210b8b4716","slug":"151499104185-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभातफेरी में पुष्पवर्षा कर भक्ता ने किया भगवान का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभातफेरी में पुष्पवर्षा कर भक्ता ने किया भगवान का स्वागत
Updated Mon, 03 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। जय ओंकार अंतरराष्ट्रीय सेवाश्रम संघ के संस्थापक स्वामी शक्तिदेव महाराज के सानिध्य में जय ओंकार सेवा समिति की ओर से नगर के विभिन्न स्थानों से प्रभातफेरी निकाली जा रही है। इस श्रृंखला में सोमवार को प्रभातफेरी आरकेपुरम से निकाली गई, ओंकार पालकी की पावन ज्योति समिति सदस्य राजपाल कांबोज के परिवार ने सामूहिक रूप से प्रज्ज्वलित की गई। यहां पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माथा टेककर व पालकी का दर्शन कर ओंकार भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।
प्रभातफेरी सेक्टर-9, आईटीआई कालोनी, मंगल पूर व आरकेपुरम की गलियों में परिक्रमा करते हुए समिति सदस्य रिंकू कांबोज के निवास स्थान पर पहुंची। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर व भक्ति रस में नाच-गाकर पालकी का स्वागत किया। इस दौरान जय ओंकार महिला संकीर्तन मंडल ने प्रभु की महिमा का बखान किया। मंडल के भजन वे मैं करा प्रित्ता नाल दर्शन सतगुरु दा, बल्ले दर्शन सतगुरु दा व अमृत वेला उठ के नी जिंदे नाम दी माला फेर... आदि भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। नगर परिक्रमा के दौरान कई श्रद्धालुओं ने अपने घरों में आरती कराई और कन्या पूजन कर प्रसाद वितरित किया। समिति सदस्यों ने बताया कि प्रभातफेरी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी तक निकाली जाएगी। इस दिन शहर में शोभायात्रा निकाल कार्यक्रम की संपूर्णता की जाएगी। इस अवसर पर एडवोकेट वीबी भट्टी, संजय मिड्डा, जगमोहन शर्मा, अरविंद महाजन, शिवनंदन शर्मा, राजकुमार तलवार, गुलशन सेठी, राजेश शर्मा, कर्मवीर, हन्नी, सरू, चंचल, शशी, सत्यावती, अर्जुन ग्रोवर व मनीषा मौजूद रहे।