फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   15 spa centres and cafes raided on complaint of pregnant minor

Karnal News: गर्भवती नाबालिग की शिकायत पर 15 स्पा सेंटर और कैफे पर छापा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
15 spa centres and cafes raided on complaint of pregnant minor
70.... सेक्टर 12 सुपर मॉल में जांच के लिए पहुंचे पुलिसकर्मी स्वयं - फोटो : mathura
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। थाना सिविल लाइन पुलिस और बाल संरक्षण समिति (सीडब्ल्यूसी) पंचकूला की टीम ने सोमवार को मुगल कैनाल से लेकर सुपर मॉल तक चल रहे स्पा सेंटरों और कैफे पर छापा मारा। दोपहर में शुरू हुई कार्रवाई शाम तक जारी रही। जांच के दौरान पांच लड़के और छह लड़कियों को पुलिस ने हिरासत में लिया। बाद में परिजन को बुलाकर उनके हवाले कर दिया गया। कार्रवाई सोमवार को सीडब्ल्यूसी के सामने पेश हुई नाबालिग की शिकायत पर हुई। नाबालिग गर्भवती थी। उसने बताया था कि मुगल कैनाल के एक कैफे में उसका शोषण हुआ था।
छापे के दौरान पुलिस टीम ने सभी कैफे व स्पा सेंटरों के लाइसेंस और एंट्री रजिस्टर खंगाले। जांच में सामने आया कि शहर के कई कैफों और स्पाा सेंटरों में छोटे-छोटे कैबिन बनाए गए हैं। इनमें स्कूलों के बच्चे तक आने लगे हैं। संचालक इनसे 200 रुपये प्रति घंटे तक किराया वसूलते हैं। इन कैफों में गलत काम होने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। पुलिस ने इन जगहों को पहले से ही निगरानी पर रखा हुआ था। पुलिस पहले भी शहर में कैफे और स्पा सेंटरों पर रेड कर चुकी है। रेड के दौरान सीडब्ल्यूसी सदस्य मीना कुमारी और महिला पुलिस कर्मचारी भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी रामलाल ने कहा कि यह कार्रवाई केवल शुरुआत है। आने वाले दिनों में और भी कैफे, होटल और स्पा सेंटरों पर जांच की जाएगी। जिन जगहों पर नियमों का उल्लंघन पाया जाएगा, वहां न केवल संचालकों के खिलाफ केस दर्ज होगा, बल्कि उनके लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। उन बिल्डिंग मालिकों पर भी कार्रवाई होगी, जो ऐसे संचालकों को अपनी संपत्ति किराये पर देते हैं। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी प्ले स्कूल में पेश हुई थी नाबालिग


बाल कल्याण समिति करनाल के अध्यक्ष उमेश कुमार चानना ने बताया कि सोमवार को हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य मीना कुमारी व मांगेराम शर्मा, समिति सदस्य निरुपमा सदर व चंद्र प्रकाश और जिला कार्यक्रम अधिकारी की अध्यक्षता में प्राइवेट प्ले स्कूल के पंजीकरण के संबंध में बैठक हुई थी। इसके तुरंत बाद एक नाबालिग गर्भवती बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश की गई। उसने खुलासा किया कि उसका यौन शोषण मुगल कैनाल पर स्थित एक कैफे में किया गया था। उसने यह भी बताया था कि उस कैफे पर बहुत से लड़के और लड़कियों आते हैं। आपत्तिजनक गतिविधियां होती हैं।

साक्ष्य एकत्र किए, कार्रवाई की जा रही
बाल आयोग की सदस्य मीना कुमारी, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष उमेश कुमार, जिला बाल संरक्षण अधिकारी रीना रानी व सिविल लाइन थाना पुलिस की टीम के सहयोग से संबंधित कैफे पर छापा मारा गया। कैफे के केबिनों में लड़का व लड़की मिले। पुलिस ने साक्ष्य एकत्रित किए हैं। आगे की कार्रवाई की जा रही है। समिति ने कहा कि दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित बच्ची को सभी आवश्यक चिकित्सकीय एवं परामर्श सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

70.... सेक्टर 12 सुपर मॉल में जांच के लिए पहुंचे पुलिसकर्मी स्वयं

70.... सेक्टर 12 सुपर मॉल में जांच के लिए पहुंचे पुलिसकर्मी स्वयं- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed