फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   15 lakhs cheated in the name of extending visa period

Karnal News: वीजा अवधि बढ़वाने के नाम पर 15 लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
15 lakhs cheated in the name of extending visa period
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। ब्रिटेन में रह रही बेटी के वीजा की अवधि बढ़वाने का झांसा देकर एक महिला से 15 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। जब पीड़ित ने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। गांव स्टौंडी निवासी किरण बाला ने एसपी को शिकायत दी। इस पर पुलिस ने आरोपी दंपती और उसके बेटे के खिलाफ दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता किरण बाला ने बताया कि उसकी बेटी कामना ब्रिटेन में रहती है और उसका वीजा वर्ष समाप्त होने वाला था। इसी दौरान मूनक निवासी प्रिंस ने उसकी बेटी से संपर्क कर कहा कि उसके पिता राजपाल विदेशों में वीजा बढ़वाने का कार्य करते हैं और वे वीजा की डेट निश्चित रूप से बढ़वा देंगे।
विज्ञापन

इस पर महिला और उसकी बेटी ने 15 लाख रुपये किश्तों में आरोपियों को दी। 17 फरवरी को वे खुद बेटी के साथ मूनक गांव जाकर राजपाल, उसकी पत्नी गुड्डी और बेटे प्रिंस से मिलीं, जहां उन्हें वीजा बढ़वाने की गारंटी दी गई।किरण बाला के अनुसार आरोपियों ने वीजा बढ़वाने के लिए दो बार कोड भेजे, लेकिन दोनों ही बार भेजे गए दस्तावेज फर्जी निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में बात करने पर आरोपियों ने तकनीकी खराबी का बहाना बनाया और और अधिक पैसे देने के लिए दबाव बनाया। इस पर उसके ठगी होने का अहसास हुआ। जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगने शुरू किए तो आरोपी धमकी देने लगे। पीड़िता ने मोबाइल चैट, ट्रांजेक्शन डिटेल और अन्य दस्तावेज पुलिस को सौंपे हैं। पुलिस ने आरोपी राजपाल, प्रिंस और गुड्डी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed